होम = स्वास्थ्य समाचार = खामोशी से बढ़ता मीठा खतरा, हाई शुगर के 10 लक्षण जो अनदेखा किए तो बढ़ जाएगी मुश्किलें

खामोशी से बढ़ता मीठा खतरा, हाई शुगर के 10 लक्षण जो अनदेखा किए तो बढ़ जाएगी मुश्किलें

Increased Sugar Level Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज तेजी से हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इंसुलिन का कम बनना या सही से काम न करना खून में ग्लूकोज बढ़ा देता है, जो धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है। सामान्य फास्टिंग शुगर 70–100 mg/dL होती है, 100–125 mg/dL प्री-डायबिटिक और 126 mg/dL से ऊपर डायबिटीज का संकेत माना जाता है। ऐसे में इसके शुरुआती लक्षण पहचानना बेहद जरूरी है।

शुगर बढ़ने के मुख्य कारण

खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड, मोटापा, तनाव, कम नींद, हार्मोनल बदलाव और जेनेटिक फैक्टर इसके प्रमुख कारण हैं। लंबे समय तक हाई शुगर रहने से हार्ट, किडनी, आंखें, नर्व्स और त्वचा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

हाई शुगर के 10 चेतावनी संकेत

RML अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर बताते हैं कि शरीर समय रहते कई संकेत देता है-

  1. बार-बार प्यास लगना
  2. बार-बार पेशाब आना
  3. लगातार भूख लगना
  4. थकान और कमजोरी
  5. धुंधला दिखना
  6. वजन का अचानक घटना या बढ़ना
  7. त्वचा का रूखा होना
  8. घावों का देर से भरना
  9. पैरों/हाथों में झनझनाहट
  10. बार-बार संक्रमण होना

अगर शुगर बहुत बढ़ जाए तो तेज धड़कन, उलझन, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत, डिहाइड्रेशन और कीटोएसिडोसिस जैसे खतरनाक हालात भी हो सकते हैं। इन लक्षणों को हल्के में न ले समय रहते इलाज न मिलने पर किडनी फेलियर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और आंखों की रोशनी तक जा सकती है।

कैसे रखें शुगर कंट्रोल?

• रोज 30-45 मिनट एक्सरसाइज
• चीनी, मैदा, जंक फूड से दूरी
• फाइबर, सब्जियां, दाल और साबुत अनाज का सेवन
• वजन कंट्रोल और पर्याप्त नींद
• तनाव कम करना
• दवाएं नियमित लेना और शुगर की जांच जारी रखना

स्वास्थ्य से समझौता न करें लक्षण दिखते ही डॉक्टर से मिलें, वरना मीठा धीरे-धीरे जहर बन सकता है।

ये भी पढ़े: क्या सच में चमत्कार करता है दूध और गुड़ का कॉम्बिनेशन? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

बंगाल