होम = स्वास्थ्य समाचार = रोज सिर्फ 1 भाप में पका आंवला करेगा कमाल, 5 बड़े फायदे जो बदल देंगे आपकी सेहत

रोज सिर्फ 1 भाप में पका आंवला करेगा कमाल, 5 बड़े फायदे जो बदल देंगे आपकी सेहत

Benefits Of Eating Steamed Amla: आंवला वैसे तो कच्चा, जूस या अचार के रूप में खूब खाया जाता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसे खाने का सबसे कारगर तरीका है, भाप में पका हुआ आंवला। जी हां, रोज सिर्फ एक स्टीम्ड आंवला आपके शरीर को कई गुणा ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। स्टीम करने से इसका विटामिन-C और जरूरी पोषक तत्व न सिर्फ सुरक्षित रहते हैं बल्कि शरीर में आसानी से अवशोषित भी होते हैं।

  1. इम्युनिटी को बनाता है ‘स्टील’ जैसी

स्टीम्ड आंवला विटामिन-C का पावर पैक है। यह शरीर में फ्री रैडिकल्स को खत्म करता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे फ्लू, सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

  1. पाचन तंत्र को देता है नई जान

रोज एक स्टीम्ड आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कब्ज को दूर करता है। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है और पेट हल्का महसूस होता है।

  1. त्वचा में नेचुरल ग्लो और बालों में भरपूर मजबूती

आंवला कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे त्वचा टाइट, ग्लोइंग और यंग दिखती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट बालों के रूट्स को मजबूत बनाते हैं, जिससे हेयर फॉल कम होता है और बाल घने व चमकदार होते हैं।

  1. दिल को रखे स्वस्थ, कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

स्टीम्ड आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ाने में मदद करता है। इसके एंटी-इन्फ्लामेटरी गुण हार्ट में सूजन कम करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज और हाई BP का खतरा घट जाता है।

  1. आंखों की रोशनी बनाए रखता है तेज

विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट आंखों को उम्र से जुड़ी समस्याओं से बचाते हैं, जैसे मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजेनरेशन। नियमित सेवन से आंखों की रोशनी मजबूत बनी रहती है।

कैसे खाएं?

एक ताजा आंवला धोकर 7–10 मिनट तक भाप में पकाएं। नरम होने पर ठंडा करें और सीधे चबाकर खाएं। रोज का एक स्टीम्ड आंवला जोकि छोटा फल है लेकिन फायदे अनगिनत है।

ये भी पढ़े: 4 साल बाद समांथा ने रचाई दूसरी शादी, गुपचुप फेरे लेकर किया नया जीवन शुरू, तस्वीरें देखकर फैंस हुए भावुक

बंगाल