Blood Pressure New Guidelines: आज की तेज-तर्रार जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर (BP) युवाओं और बुजुर्गों दोनों में तेजी से बढ़ रहा है। लगातार तनाव, खराब नींद, जंक फूड, शारीरिक गतिविधि की कमी और बढ़ता स्क्रीन टाइम इसके प्रमुख कारण हैं। इस चुनौती को देखते हुए AHA और ACC ने नई गाइडलाइन जारी की हैं, जो ब्लड प्रेशर की श्रेणियों, जोखिम और इलाज के तरीकों को पहले से अधिक स्पष्ट करती हैं।
नई BP कैटेगरीज़
120/80 mmHg से नीचे: पूरी तरह नॉर्मल और सुरक्षित।
120-129 mmHg: Elevated BP, शुरुआती चेतावनी। दवा नहीं, लेकिन जीवनशैली में सुधार जरूरी।
130-139 mmHg: Stage 1 Hypertension, डॉक्टर सलाह देते हैं लाइफस्टाइल बदलने की और जरूरी होने पर दवा।
140/90 mmHg से ऊपर: Stage 2 Hypertension, गंभीर स्तर, तुरंत इलाज और दवा की जरूरत।
नई गाइडलाइन के प्रमुख बदलाव
दवाओं की शुरुआत जोखिम के आधार पर जल्दी होगी।
लाइफस्टाइल बदलाव (वजन कंट्रोल, एक्सरसाइज, नमक कम करना) अत्यंत जरूरी।
घर पर नियमित BP मॉनिटरिंग जरूरी, ताकि सटीक रीडिंग मिले।
तनाव प्रबंधन, नींद सुधार, मेडिटेशन और गहरी साँस लेने की सलाह।
हाई-रिस्क मरीजों (हार्ट, डायबिटीज, किडनी रोग) के लिए मानक और सख्त।
BP कंट्रोल के आसान उपाय
रोजाना 30 मिनट तेज वॉक या योग
नमक और पैक्ड फूड कम करें
नींद 7-8 घंटे लें
कैफीन और धूम्रपान से बचें
पर्याप्त पानी पिएं
तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें
एक्सपर्ट की राय
डॉ. अजीत जैन (राजीव गांधी हॉस्पिटल) के अनुसार, नई गाइडलाइन हाई BP को पहले पहचानने में मदद करेगी, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी रोग का जोखिम कम होगा। शुरुआती पहचान और समय पर जीवनशैली बदलाव सबसे प्रभावी उपाय हैं।
ये भी पढ़े: खामोशी से बढ़ता मीठा खतरा, हाई शुगर के 10 लक्षण जो अनदेखा किए तो बढ़ जाएगी मुश्किलें

