होम = लाइफस्टाइल = सफेद या ब्राउन अंडा…सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानें क्या कहते है वैज्ञानिक ?

सफेद या ब्राउन अंडा…सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानें क्या कहते है वैज्ञानिक ?

White eggs vs Brown eggs : अगर आप अंडा खाते है तो संभव है कि खरीदते समय आपको दुविधा हुई हो. मिलावट के इस दौर में दुकान पर जब आप असली और नकली की पहचान कर रहे होते हैं तो दुकानदार आपको सफेद और भूरे (ब्राउन) अंडे खरीदने का विकल्प भी देता है. जो आपके संशय को और भी बढ़ा देता होगा, लेकिन हैरान होने की बात नहीं है. अंडा सफेद हो या भूरे (ब्राउन) दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.

सेहत के लिए दोनों होता है फायदेमंद

सफेद और भूरे (ब्राउन) अंडे के बीच पोषण के मामले में कोई खास अंतर नहीं होता. दोनों ही सेहत के लिए फायदे होते  हैं, क्योंकि अंडे का रंग सिर्फ मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है. वैज्ञानिकों के अनुसार दोनों तरह के अंडों में प्रोटीन, विटामिन (जैसे B12, D), और खनिज (जैसे सेलेनियम, फास्फोरस) की मात्रा लगभग एक जैसी होती है.

क्या होता है अंतर

सफेद और भूरे अंडों में कैलोरी, प्रोटीन (लगभग 6-7 ग्राम प्रति अंडा), और अन्य पोषक तत्व समान होते हैं. सफेद अंडे आमतौर पर सफेद पंखों वाली मुर्गियां (जैसे व्हाइट लेग हॉर्न) देती हैं, जबकि भूरे अंडे भूरे पंखों वाली मुर्गियां (जैसे रोड आइलैंड रेड). रंग का पोषण से कोई संबंध नहीं. कुछ लोग मानते हैं कि भूरे अंडे ज्यादा नेचुरल या पौष्टिक होते हैं, लेकिन यह मिथक है. वैज्ञानिक अध्ययनों में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला. भूरे अंडे  महंगे हो सकते हैं, क्योंकि भूरी मुर्गियां ज्यादा खाना खाती हैं और उनके अंडों का खोल मोटा होता है.

क्या कहते हैं वैज्ञानिक

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) और अन्य शोधों के अनुसार, अंडे का रंग उसकी गुणवत्ता या पोषण को प्रभावित नहीं करता. अंडे की पौष्टिकता मुर्गी के आहार, पालन-पोषण, और पर्यावरण पर निर्भर करती है, न कि खोल के रंग पर. ऑर्गेनिक या फ्री-रेंज अंडे (चाहे सफेद हों या भूरे) में ओमेगा-3 या विटामिन D की मात्रा थोड़ी ज्यादा हो सकती है, अगर मुर्गी का आहार बेहतर हो.

ये भी पढ़ें : भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है?

तो सफेद और भूरे अंडे दोनों ही सेहत के लिए उतने ही फायदेमंद हैं. आपके बजट,बाजार में उपलब्ध और प्राथमिकता पर निर्भर करती है कि आप क्या चुनते हो. अंडे को संतुलित आहार में शामिल करना, चाहे वह किसी भी रंग का हो, सेहत के लिए लाभकारी है.

 

Tags : health

बंगाल