होम = स्वास्थ्य समाचार = सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियां अचानक क्यों सूजने लगती हैं? असली कारण चौंकाने वाले, जानें कैसे करें बचाव

सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियां अचानक क्यों सूजने लगती हैं? असली कारण चौंकाने वाले, जानें कैसे करें बचाव

Winter Swollen Fingertip: सर्दियां शुरू होते ही कई लोग हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन, लालिमा, खुजली और जलन की शिकायत करने लगते हैं। खासतौर पर गृहणी महिलाओं में यह परेशानी ज्यादा दिखाई देती है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को चिलब्लेन्स (Chilblains) या परनियो कहा जाता है। यह संक्रमण नहीं, बल्कि शरीर की ठंड और गर्मी के बीच असंतुलन पर असामान्य प्रतिक्रिया है।

कैसे होता है चिलब्लेन्स

ठंड लगने पर उंगलियों की छोटी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। लेकिन जैसे ही आप अचानक गर्म वातावरण हीटर, गीजर या गर्म पानी के संपर्क में आते हैं, ये वाहिकाएं तेजी से फैल जाती हैं। यह अचानक फैलाव उन्हें नुकसान पहुंचाता है और उनमें से तरल पदार्थ बाहर रिसकर त्वचा के नीचे जमा होने लगता है, जिससे सूजन, लालिमा और तेज जलन होती है।

महिलाओं में ज्यादा क्यों दिखती है यह समस्या

• किचन में लंबे समय तक ठंडे पानी से काम करना
• हाथों-पैरों में नमी का बने रहना
• सर्दियों में तंग जूते या चप्पल पहनना, जिससे रक्त प्रवाह रुक जाता है

सबसे आसान बचाव

अगर आप ठंड से आए हैं, तो हाथ-पैर को तुरंत गर्म पानी में न डालें और न हीट के करीब जाएं।

• पहले उन्हें सूखे कपड़े से पोंछें
• फिर हल्का सरसों का तेल लगाकर मालिश करें
• उंगलियों को धीरे-धीरे सामान्य तापमान पर आने दें

अन्य ज़रूरी सावधानियां

• बाहर जाते समय दस्ताने और गर्म, आरामदायक जूते पहनें
• रोज हल्की मालिश से रक्त संचार बेहतर करें
• ज्यादा देर तक पानी में हाथ-पैर न रखें
• हल्के व्यायाम से भी ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है

सर्दियों में इन छोटी-छोटी सावधानियों से चिलब्लेन्स जैसी दर्दनाक समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़े: एक महीना बंद दरवाज़ों के पीछे… आखिरकार इमरान खान से हुई बहन की मुलाकात

बंगाल