Gold Price on Dhanteras 2025 : दिवाली और धनतेसर के त्योहारों पर लोग सोना-चांदी खरीदना पसंद करते है। इन त्योहारों पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार इन त्योहार से पहले ही बाजार में सोने का भाव लगातार तेजी से बढ़ने पर है। Dhanteras 2025 पर जिस चांदी को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है उसकी रफ्तार तो बुलेट ट्रेन जैसी है! साल की शुरुआत में जो चांदी 80,000 किलो थी, अब वही 1.50 लाख किलो के पार जा चुकी है। यानी लगभग दोगुना उछाल आया है।
आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1.28 से 1.30 लाख के बीच पहुंच चुकी है- यानी करीब 25 परसेंट की बढ़त पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। मार्केट experts के अनुसार, अगले साल तक यह 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इसके पीछे की वजह साफ है — डॉलर की कमजोरी, महंगाई का डर और शेयर बाजार की अस्थिरता देखी जा रही है।
चांदी में भी जबरदस्त उछाल
बता दें कि चांदी में भी लगातार तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,454 रुपये या 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,660 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,699 रुपये या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,958 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर रही।
सोना व चांदी दोनों में तेजी
दुनियाभर में सोना और चांदी की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। दिसंबर में सोने की कीमत रिकॉर्ड 4,254.80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। चांदी की कीमत भी 52.86 डॉलर प्रति औंस के अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई। निवेशक सुरक्षित संपत्ति में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : Delhi Weather Update : दिवाली से पहले बढ़ी ठंड और प्रदूषण, हवा बनी बेहद जहरीली

