होम = स्वास्थ्य समाचार = मीठे जहर का खतरा: 2050 तक 85 करोड़ से अधिक होंगे डायबिटीज के मरीज, जानें वजह और बचाव

मीठे जहर का खतरा: 2050 तक 85 करोड़ से अधिक होंगे डायबिटीज के मरीज, जानें वजह और बचाव

Diabetes Symptoms: इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन की ताज़ा रिपोर्ट ने दुनिया को चेतावनी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर मौजूदा जीवनशैली और खान-पान में बदलाव नहीं आया, तो 2050 तक दुनिया में डायबिटीज के मरीज 85 करोड़ से ज्यादा हो सकते हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक होगी, जो गंभीर चिंता का विषय है। दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर के अनुसार, डायबिटीज बढ़ने के दो प्रमुख कारण हैं, पहला जागरूकता और अधिक जांच, और दूसरा गलत खान-पान और बदलती लाइफस्टाइल। अब लोग पहले से ज्यादा डायबिटीज के प्रति सजग हैं, जिससे केस रिपोर्टिंग बढ़ी है।

क्या है प्रमुख कारण

गलत खान-पान और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन ब्लड शुगर तेजी से बढ़ाता है। कम फाइबर, ज्यादा शुगर और फैट वाली डाइट पेट के आसपास चर्बी बढ़ाती है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाकर शुगर कंट्रोल बिगाड़ती है।

युवा अब मानसिक तनाव और नींद की कमी से भी प्रभावित हैं। लंबे समय तक सोशल मीडिया और काम का दबाव हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।

कंट्रोल न होने पर बढ़ सकती है दिक्कत

गाजियाबाद के डॉक्टर बताते हैं कि नियंत्रण न होने पर डायबिटीज हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, आंखों की समस्या और गैंगरीन जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

डायबिटीज के लक्षण- प्यास और यूरिन ज्यादा लगना, भूख बढ़ना, वजन घटना, थकान, धुंधला दिखना, घाव देर से भरना।

बचाव के उपाय- रोज़ाना 30 मिनट एक्सरसाइज, मीठा और पैकेज्ड फूड सीमित करना, मानसिक तनाव कम करना, और फास्ट फूड से बचना।

डायबिटीज से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता और जीवनशैली में बदलाव।

ये भी पढ़े: नई ब्लड प्रेशर गाइडलाइन, 120/80 से ऊपर खतरा, जानें कब और कैसे कंट्रोल करें हाई BP

बंगाल