Breath Issues:अगर आप थोड़ी दूरी चलने पर ही थक जाते हैं और सांस फूलने लगती है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझने की गलती न करें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह दिल, फेफड़ों, किडनी और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
- हार्ट रोग: जब दिल पर्याप्त रक्त पंप नहीं कर पाता, तो फेफड़ों और शरीर में तरल जमा होने लगता है। इससे पैरों, टखनों और पेट में सूजन आ सकती है और थोड़ी मेहनत में भी सांस फूल जाती है।
- फेफड़ों की बीमारी: अस्थमा, सीओपीडी (COPD) या फेफड़ों के संक्रमण जैसी समस्याएं भी सांस लेने में कठिनाई पैदा करती हैं।
- किडनी और लिवर की समस्या: इन अंगों के सही तरह से काम न करने पर शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकल पाता, जिससे सूजन और सांस की दिक्कत होती है।
- दवाओं का असर: ब्लड प्रेशर और हार्मोन से जुड़ी कुछ दवाएं भी सूजन और सांस फूलने का कारण बन सकती हैं।
कौन से टेस्ट हैं जरूरी?
डॉक्टर के अनुसार, अगर थोड़ी दूरी चलने पर ही सांस फूलती है तो तुरंत जांच करानी चाहिए। इनमें शामिल हैं—
- ब्लड टेस्ट (हार्ट, किडनी और लिवर की क्षमता की जांच)
- चेस्ट एक्स-रे (फेफड़ों में तरल का पता लगाने के लिए)
- ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम (दिल की धड़कन और पंपिंग क्षमता की जांच)
- पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (फेफड़ों की क्षमता मापने के लिए)
- यूरिन टेस्ट (किडनी की कार्यक्षमता जानने के लिए)
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट का कहना हैं, “सांस फूलना अक्सर गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत होता है। अगर थोड़ी दूरी चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर ही सांस फूलने लगे, तो तुरंत जांच जरूरी है। समय रहते इलाज से दिल और फेफड़ों को नुकसान से बचाया जा सकता है।”
जीवनशैली में बदलाव
- नमक का सेवन कम करें
- नियमित वॉक और हल्की कसरत करें
- धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएँ
- वजन नियंत्रित रखें
निष्कर्ष
सांस फूलना और सूजन जैसी समस्या को कभी हल्के में न लें। यह आपके हार्ट, लंग्स, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। समय पर जांच और सही इलाज से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।

