Peddi Postponed: राम चरण और जान्हवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस को एक बार फिर झटका लगा है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
‘पेड्डी’ की रिलीज फिर टली
तेलुगू फिल्म निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ पहले 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज को टालते हुए जून में लाने का निर्णय लिया है। हालांकि, नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ‘पेड्डी’ को बेहतर बनाने के लिए उन्हें थोड़ा और समय चाहिए। इसी वजह से रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।
एक गाने की शूटिंग बाकी
मेकर्स के अनुसार फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है और डायलॉग वाले हिस्से भी तैयार हैं। केवल एक गाने की शूटिंग अभी बाकी है। फिल्म की एडिटिंग देखने के बाद टीम इसके आउटपुट से संतुष्ट है।
पोस्ट प्रोडक्शन पर फोकस
निर्माताओं का कहना है कि वे फिल्म को बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। इसके लिए पोस्ट प्रोडक्शन और टेक्निकल टीम को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, ताकि फिल्म का थिएट्रिकल एक्सपीरियंस शानदार बन सके।
जून में होगी बड़ी टक्कर
अब ‘पेड्डी’ जून में रिलीज होगी, जहां इसका मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से हो सकता है, जो 4 जून को रिलीज के लिए तय है। गौरतलब है कि ‘पेड्डी’ पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके बाद 30 अप्रैल और अब जून तक इसे टाल दिया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

