होम = मनोरंजन = Kantara Chapter 1 vs Chhaava : बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 का दबदबा, दो दिन में छावा को पछाड़ा

Kantara Chapter 1 vs Chhaava : बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 का दबदबा, दो दिन में छावा को पछाड़ा

by | Oct 4, 2025 | मनोरंजन

Kantara Chapter 1 vs Chhaava : साल 2025 में दर्शकों के इंतजार की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘कांतारा: अ लीजेंड चैप्टर 1’ (Kantara: A Legend Chapter 1) रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म आते ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों के बीच छा गई है। नतीजा यह है कि कमाई के मामले में इसने बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

कांतारा का जादू बरकरार

साल 2022 में रिलीज हुई पहली ‘कांतारा’ ने जो लोकप्रियता हासिल की थी, उसका असर अब भी कायम है। दर्शकों का वही जुनून इस बार भी देखने को मिल रहा है। नया चैप्टर दरअसल एक शीक्वल है, जिसमें कांतारा गांव की रहस्यमयी और रोमांचक कहानी दिखाई गई है। फिल्म के हर सीन में थ्रिल और सस्पेंस ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा है।

धमाकेदार कमाई

कांतारा चैप्टर 1 को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम-कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन 61.85 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की है। दशहरा की छुट्टी होने की वजह से यह शानदार ओपनिंग दर्ज की गई है। दूसरे दिन भी फिल्म का जोश कम नहीं हुआ और नॉन-वीकेंड दिन पर भी इसने करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी महज दो दिन में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

ये भी पढ़ेकरण जौहर लाए ‘पिच टू गेट रिच’, मलाइका और मनीष संग फैशन स्टार्टअप्स को मिलेगा मंच

छावा से आगे निकली

बॉलीवुड की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने अपने शुरुआती दो दिनों में 68 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन 31 करोड़ और दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। लेकिन कांतारा चैप्टर 1 ने केवल दो दिन में ही इसे पछाड़ दिया है।

बंगाल