Deepika Padukone Dhurandhar Date: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे अंतराल के बाद रणवीर इस फिल्म से बतौर लीड बड़े पर्दे पर लौटे हैं, और रेस्पॉन्स देखकर साफ है कि फैन्स ने उन्हें पूरे दिल से वापस स्वीकार किया है। फिल्म को जहां चारों तरफ पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं रणवीर की सबसे बड़ी क्रिटिक दीपिका पादुकोण भी इसे देखकर बेहद खुश नजर आईं।
फिल्म-डेट नाइट
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फिल्म-डेट नाइट की झलक शेयर की। ब्लैक कोट और ब्लू डेनिम में उनका स्टाइल स्टेटमेंट चर्चा का विषय बना रहा। उन्होंने बताया कि यह खास लुक उन्होंने रणवीर की फिल्म देखने के लिए चुना था। फिल्म देखने के बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना दिल खोल दिया। उन्होंने लिखा “धुरंधर देख ली है और उन 3.34 घंटों का हर मिनट देखने लायक है। अपने आप पर एहसान करो, अभी थिएटर जाओ।” इसके साथ ही उन्होंने रणवीर को किस इमोजी के साथ संदेश भेजा “रणवीर सिंह, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।”
फिल्म की टीम को शाबाशी
दीपिका ने एक और स्टोरी में “भारत माता की जय” लिखते हुए फिल्म की टीम को शाबाशी दी। गौरतलब है कि धुरंधर एक भारतीय एजेंट की कहानी पर आधारित है, जो आतंकवाद के खिलाफ देश के लिए जान की बाज़ी लगा देता है। रणवीर और दीपिका आखिरी बार सिंघम अगेन में कैमियो करते दिखाई दिए थे। आगे दीपिका की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वो जल्द ही शाहरुख खान के साथ किंग में नजर आएंगी, और उसके बाद रणबीर कपूर संग एक और फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगी। दीपिका के रिएक्शन ने साफ कर दिया है की घर में भी धुरंधर ने पूरी तरह बाज़ी मार ली है।
ये भी पढ़े: बीजेपी की नाकामियों पर उठे सवाल तो कांग्रेस क्यों बौखलाई? अरविंद केजरीवाल ने किया करारा हमला

