होम = Cover Story Featured = लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से आग, 4 इमारतें जलीं; 14 फ्लैट प्रभावित

लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से आग, 4 इमारतें जलीं; 14 फ्लैट प्रभावित

by | Apr 25, 2026 | Cover Story Featured

Laxmi NagarTransformer Blast Fire: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, जब रमेश पार्क, जे एक्सटेंशन में ट्रांसफार्मर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। चिंगारियों से भड़की आग ने चार रिहायशी इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब 14 फ्लैट प्रभावित हुए। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

देर रात लगी थी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

फायर विभाग के सहायक डिविजनल ऑफिसर राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि रात करीब 12:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कुल 8 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के इलाकों में फैलने से रोका।

फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

राहत की बात यह है कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।