Indian Economy: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष यानी IMF ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर 6.4 फीसदी कर दिया है। आईएमएफ ने जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य (WEO)अपडेट में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की विकास दर 6.4 प्रतिशत रहेगी। जबकि पहले उसने अप्रैल में जारी डब्ल्यूईओ में चालू वित्त वर्ष में विकास दर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।
वैश्विक कारकों में सुधार के कारण बढ़ाया विकास अनुमान
आईएमएफ की ओर से कहा गया है कि उसने वैश्विक कारकों में सुधार के कारण भारत का विकास अनुमान बढ़ाया है। साथ ही अगले वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी विकास अनुमान 6.3 फीसदी से बढ़ाकर 6.4 फीसदी कर दिया है। अपडेट रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा- भारत में 2025 और 2026 में विकास दर 6.4 फीसदी पर रहने का अनुमान है।
पिछले सप्ताह जारी रिपोर्ट में जताया था ये अनुमान
बता दें कि एशियाई विकास बैंक ने पिछले सप्ताह जारी रिपोर्ट में भारत की विकास दर (Indian Economy) चालू वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। इसी तरह, केंद्रीय रिजर्व बैंक ने भी जून की अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2025-26 में देश की विकास दर 6.5 फीसदी रहने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी: CEO सत्या नडेला ने कर्मचारियों को भेजा मेमो, कहीं ये बातें
IMF ने साल 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की वृद्धि दर तीन फीसदी रहने का अनुमान लगाया है जो 2024 के 3.3 फीसदी के आंकड़े से कम होने के बावजूद इस साल अप्रैल के 2.8 फीसदी पूर्वानुमान से ज्यादा है। वहीं वर्ष 2026 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 3.1 फीसदी रहने की संभावना है।
यह भी देखें: Noida के Bhangel Elevated Road का काम पूरा,इस महीने से दौड़ेंगी गाड़ियां,जानिए क्या है पूरी परियोजना

