होम = Breaking = यूपी CM योगी ने Tata Motors की 10 लाखवीं गाड़ी में की सवारी, बोले- ये हमारी जिंदगी का हिस्सा है

यूपी CM योगी ने Tata Motors की 10 लाखवीं गाड़ी में की सवारी, बोले- ये हमारी जिंदगी का हिस्सा है

UP News: लखनऊ में टाटा मोटर्स के प्लांट ने 10 लाख गाड़ियों के उत्पादन का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस खास मौके पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 लाखवीं गाड़ी एक ई-बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद उसमें सवार होकर उसका अनुभव भी लिया। इस दौरान एन चंद्रशेखरन ने सीएम को गाड़ी की खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह उपलब्धि लखनऊ प्लांट के लिए एक बड़ी औद्योगिक सफलता मानी जा रही है।

CM योगी और टाटा संस के चेयरपर्सन ने क्या कहा

10 लाखवें वाहन का उत्पादन सिर्फ एक औद्योगिक उपलब्धि नहीं, ऐतिहासिक उड़ान का लॉन्च पैड है। यह उस नए यूपी का प्रतीक है, जो देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि यह उड़ान रुकने वाली नहीं, बल्कि और अधिक ऊंचाइयां छुएगी। वहीं, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “आज हम सब यहां 10 लाखवें वाहन के साक्षी बने हैं। यहां कॉमर्शियल व्हीकल का उत्पादन किया जाता है। सप्लायर, पार्टनर और कम्युनिटी का एक मजबूत इकोसिस्टम है। हम अगले 5 साल में 20 लाख व्हीकल बनाएंगे।” 10 लाखवीं गाड़ी चिनहट स्थित देवा रोड प्लांट में बनी है। यह प्लांट 1992 में लखनऊ में स्थापित किया गया था। इससे करीब 8 हजार लोगों को रोजगार मिला है। यहां से 15 देशों में टाटा की गाड़ियां एक्सपोर्ट होती हैं।

15 देशों में ट्रांसपोर्ट होते हैं टाटा के भारी वाहन

टाटा मोटर्स के CEO और MD गिरीश वाघ ने कहा- यह मौका हमारे लिए महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। इसमें यूपी सरकार के प्रशासनिक सहयोग का बड़ा योगदान है। प्रशासन ने मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा आयाम दिया है। यहां पर लाइट, हैवी व्हीकल के साथ बस का निर्माण किया जाता है, जिनका 15 देशों में ट्रांसपोर्ट होता है।