UP Board 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यानी 23 अप्रैल को यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। बोर्ड ने शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इंटरमीडिएट के नतीजों का ऐलान किया। इसके साथ ही साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है।
ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर सीधे रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे आप आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे।
रजिस्ट्रेशन के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
छात्रों के लिए रिजल्ट चेक करने के दो आसान तरीके उपलब्ध हैं। पहला तरीका रजिस्ट्रेशन के जरिए है। इसके लिए छात्रों को अपना नाम, सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर फ्री में रजिस्टर करना होगा। इसके बाद रिजल्ट संबंधित जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल पर भेज दी जाएगी।
रोल नंबर से तुरंत चेक करें परिणाम
दूसरा और सबसे आसान तरीका रोल नंबर के जरिए रिजल्ट देखने का है। छात्र दिए गए रिजल्ट बॉक्स में अपना रोल नंबर भरकर तुरंत अपना स्कोर देख सकते हैं। यह तरीका सबसे तेज और सुविधाजनक माना जा रहा है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने के बाद अपनी मार्कशीट को डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
ये भी पढ़ें: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का दमखम, आसमान में गूंजे जगुआर और तेजस-सुखोई

