Sunita Ahuja shared that she feels Sad: एक्टर गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों और साफ-साफ बात कहने के अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। गोविंदा के साथ शादी, उनकी निजी जिंदगी और कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर सुनीता कई बार खुलकर बयान देती रही हैं, जिससे पहले भी विवाद खड़े हो चुके हैं। तलाक की अफवाहों के बीच अब रिश्ते को लेकर स्थिति कुछ सामान्य बताई जा रही है। इसी बीच सुनीता ने एक बार फिर कहा कि वह गोविंदा को एक आदर्श पति के रूप में नहीं देखतीं और अगले जन्म में उन्हें पति के रूप में नहीं चाहेंगी, साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी साझा की है कि गोविंदा अपनी जिंदगी खुलकर नहीं जी पाए और एक पति के तौर पर उदाहरण नहीं बन सके।
सुनीता अपने पति गोविंदा को लेकर कई बार दे चुकी हैं बयान
सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में रहा है। कभी दोनों के तलाक की खबरें सामने आती हैं, तो कभी इन्हें महज अफवाह बताया जाता है। सुनीता आहूजा कई बार अपने बयानों में पति गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खुलकर बात कर चुकी हैं, वहीं कई मौकों पर उन्होंने उन्हें माफ करने की बात भी कही है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में एक इंटरव्यू में कहा कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के रूप में उनकी कुछ उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी करना, बाहर डिनर और हॉलिडे पसंद है, लेकिन गोविंदा ने हमेशा सिर्फ परिवार की सेवा में जीवन बिताया और कभी अपने लिए नहीं जिए, जिसका उन्हें दुख है।
दोनें के एक बेटा और एक बेटी है
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता बने। शुरुआत में उन्होंने कुछ समय तक अपनी शादी को निजी रखा और इसे सार्वजनिक नहीं किया था।

