होम = Breaking = अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्ठी: ‘न्याय की उम्मीद टूटी’, महात्मा गांधी के सत्याग्रह का भी जिक्र

अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्ठी: ‘न्याय की उम्मीद टूटी’, महात्मा गांधी के सत्याग्रह का भी जिक्र

by | Apr 27, 2026 | Breaking, News Big

Arvind Kejriwal Letter: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कथित शराब नीति मामले में जस्टिस स्वर्णकांता को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई है। पत्र में केजरीवाल ने दावा किया कि वे अब महात्मा गांधी की तरह सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे और इस मामले में न तो स्वयं और न ही अपने वकील के जरिए अदालत में पेश होंगे।

केजरीवाल ने चिट्ठी में किसका जिक्र किया

अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखी चिट्ठी में कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए यह फैसला लिया है कि वे इस मामले में न तो खुद और न ही अपने वकील के जरिए अदालत में पेश होंगे। केजरीवाल ने लिखा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई है, इसलिए वे महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का निर्णय ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे जस्टिस स्वर्णकांता के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक अपील करेंगे।