होम = Breaking = काशी से चलेगी विकास की डबल रफ्तार, PM मोदी की बड़ी सौगात, अमृत भारत ट्रेनों से 10 शहरों की किस्मत बदलेगी

काशी से चलेगी विकास की डबल रफ्तार, PM मोदी की बड़ी सौगात, अमृत भारत ट्रेनों से 10 शहरों की किस्मत बदलेगी

by | Apr 28, 2026 | Breaking, News Big

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां वे करीब 6269 करोड़ रुपये की 160 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान सबसे बड़ी सौगात के रूप में दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जो कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगी।

कई शहरों को फायदा

नई ट्रेनें वाराणसी से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलेंगी। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सफर आसान होगा। बनारस-पुणे रूट पर प्रयागराज, झांसी, भोपाल, इटारसी और भुसावल जैसे प्रमुख स्टेशन जुड़ेंगे, जबकि अयोध्या-मुंबई रूट पर सुल्तानपुर, जबलपुर, नासिक और ठाणे जैसे शहरों को फायदा मिलेगा। इससे धार्मिक पर्यटन काशी विश्वनाथ, राम मंदिर और शिर्डी को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

नारी शक्ति को लेकर उनके खास संदेश

PM मोदी इस दौरे में लगभग 40 से 50 हजार महिलाओं से संवाद भी करेंगे। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को लेकर उनके संदेश के लिहाज से खास माना जा रहा है। साथ ही वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। विकास परियोजनाओं में सड़क, पुल, अस्पताल, घाटों का सुंदरीकरण और गंगा नदी पर नए रेलवे पुल का शिलान्यास शामिल है। शहर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां हजारों पुलिसकर्मी, महिला सुरक्षा बल, सीसीटीवी और एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए गए हैं।

पीएम का यह दौरा न सिर्फ विकास के लिहाज से अहम है, बल्कि इसमें ‘औचक निरीक्षण’ की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे काशी की सियासत और प्रशासन दोनों में हलचल बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: आंधी, बिजली, बारिश… आज से बदलने वाला है मौसम का मिजाज