Holi Skin Care Tips: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन कई बार केमिकल रंग, धूप और गलत आदतें त्वचा व बालों को नुकसान पहुंचा देती हैं। रंग खेलने के बाद लोगों को एलर्जी, खुजली, रैशेज, बाल रूखे होना, डैंड्रफ और बाल झड़ना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि होली का मजा भी बना रहे और आपकी स्किन व हेयर भी सुरक्षित रहें, तो ये जरूरी नियम जरूर अपनाएं।
रंग खेलने से पहले तेल या मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं
होली खेलने से पहले चेहरे, हाथ और पैरों पर नारियल तेल, बादाम तेल या अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं। रंग त्वचा में अंदर तक नहीं जाएगा,रंग जल्दी निकल जाएगा,स्किन ड्राई नहीं होगी।
बालों में तेल लगाकर ही बाहर जाएं
होली के रंग सबसे ज्यादा नुकसान बालों और स्कैल्प को करते हैं। रंग खेलने से पहले बालों में नारियल तेल या सरसों तेल लगाएं और हल्का सा मसाज कर लें।बालों की जड़ों में रंग नहीं बैठेगा, बाल टूटने से बचेंगे।
केमिकल रंगों से बचें, हर्बल रंग चुनें
आजकल बाजार में कई रंग ऐसे होते हैं जिनमें तेज केमिकल, सिंथेटिक डाई और ग्लिटर मिला होता है। कोशिश करें कि आप हर्बल गुलाल, ऑर्गेनिक रंग या फूलों से बने रंग इस्तेमाल करें।
आंखों, नाक और होंठ के आसपास रंग लगाने से बचें
होली खेलते समय लोग मजाक में आंखों के पास भी रंग लगा देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है। ध्यान रखें आंखों के पास रंग न लगाएं, कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर रंग न खेलें, होंठों पर रंग लगने से बचें।
ज्यादा रगड़कर रंग न निकालें
होली के बाद लोग जल्दी-जल्दी रंग हटाने के चक्कर में स्किन को जोर से रगड़ते हैं, जिससे त्वचा छिल जाती है। पहले सादा पानी से रंग ढीला करें फिर माइल्ड साबुन या फेस वॉश लगाएं। रगड़ने से स्किन में जलन, रैशेज और दाने बढ़ सकते हैं।
होली के बाद बालों की सफाई सही तरीके से करें
रंग खेलने के बाद बालों को सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है। पहले सिर्फ पानी से बालों को अच्छी तरह धोएं फिर माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करें ,बाद में कंडीशनर जरूर लगाएं।
होली के दिन 3 छोटी लेकिन जरूरी बातें
धूप में ज्यादा देर न रहें ,ज्यादा पानी पिएं ताकि स्किन डिहाइड्रेट न हो ,अगर स्किन पर जलन या एलर्जी हो तो तुरंत रंग हटाकर डॉक्टर से सलाह लें। होली का त्योहार खुशियों के लिए है, परेशानी के लिए नहीं। अगर आप ऊपर बताए गए 7 नियम अपनाते हैं, तो आप बिना डर के रंग खेल सकते हैं और आपकी त्वचा व बाल सुरक्षित रहेंगे।
ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कब और कैसे बढ़ता है, जानें कारण और आसान उपाय

