होम = Breaking = अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले में CM योगी सख्त, FIR के दिए आदेश

अखिलेश यादव की बेटी पर टिप्पणी मामले में CM योगी सख्त, FIR के दिए आदेश

by | Jun 13, 2026 | Breaking, News Latest

CM Yogi Adityanath: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक या भ्रामक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने यह भी बताया कि मामला सामने आते ही यूपी पुलिस को तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी ने नारी सुरक्षा पर दिया जोर

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा और संस्कारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई गलत टिप्पणियों पर उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने साफ कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं है और इस मामले में बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की गई है।

सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के साथ-साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों को उपदेश देते हैं, उन्हें अपने कार्यकर्ताओं की भाषा और व्यवहार पर भी ध्यान देना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि माताओं-बहनों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को संस्कार सिखाने की जरूरत है और यदि वे स्वयं ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई करेगी।