Bihar CM Oath LIVE: बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है, जिसे ‘सम्राट युग’ के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। शपथ ग्रहण समारोह को फिलहाल संक्षिप्त रखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को ही कैबिनेट में शामिल किया गया।
विजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने डिप्टी सीएम की शपथ ली
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने जदयू नेता विजेंद्र प्रसाद यादव को बतौर मंत्री पद और गोपनीयत की शपथ दिलाई। इस दौरान जदयू नेता विजय कुमार चौधरी को भी राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई है।
5 राज्यों के चुनाव बाद होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
बिहार की नई सरकार का शपथग्रहण आज होगा। सीएम सम्राट चौधरी के अलावा दो डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी शपथ लेंगे। इसके अलावा बंगाल और बाकी राज्यों में चुनाव के बाद बाकी मंत्रियों का चुनाव होगा।
गिरिराज सिंह ने कहा- सभी दलों ने सम्राट को बनाया CM
भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एनडीए की सरकार थी और आज नई सरकार शपथ लेगी। क्या भाजपा अकेले अपनी ताकत पर मुख्यमंत्री बना रही है? एनडीए पांच दलों का गठबंधन है। एनडीए सिर्फ एक पार्टी नहीं है। सभी दलों ने मिलकर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया। ये परिस्थितियां तब बनीं, जब नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का फैसला किया।

