TRUMP IS DEAD : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अजीबोगरीब अटकलों का बाजार गर्म है. खासकर X (पूर्व ट्विटर) पर लोग सवाल कर रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प कहां हैं और क्या वे स्वस्थ और जीवित हैं? रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रम्प ने पिछले 24 घंटों में सार्वजनिक रूप से कोई भी आयोजन या बैठक नहीं की है, जिसके बाद यह मुद्दा और भी संदिग्ध हो गया.
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राष्ट्रपति के अगले दो दिनों, यानी 30 और 31 अगस्त, के लिए कोई सार्वजनिक कार्यक्रम या मीटिंग नहीं है, जो कि एक वॉशिंगटन स्थित समाचार पत्र रोल कॉल द्वारा रिपोर्ट किया गया था.इस गुमशुदगी की अफवाहों को और हवा दी ट्रम्प के स्वास्थ्य संबंधी हालिया समस्याओं ने, जिनमें उनके हाथों पर लगातार खरोंच और नम चर्म का जिक्र था.
क्यों ट्रेंड कर रहा है TRUMP IS DEAD?
इन अफवाहों और अटकलों के बीच कुछ नेटिज़न्स ने यह भी कहा कि ट्रम्प की मृत्यु की बात बेहद अवास्तविक और बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही है.वहीं व्हाइट हाउस ने इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ है राष्ट्रपति
लेकिन ट्रम्प अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर काफी सक्रिय हैं,ने अभी तक कोई चिंता का संकेत नहीं दिया है.इसके साथ ही,ट्रम्प के हाथों पर आई खरोंचों और चोटों को उनके चिकित्सक, डॉ. शॉन बारबाबेला ने सफाई दी.डॉ. बारबाबेला के मुताबिक, यह मामूली सॉफ़्ट टिशू इरिटेशन है, जो अक्सर हाथ मिलाने और एस्पिरिन के उपयोग के कारण होता है,जो कि कार्डियोवस्कुलर बीमारी से बचाव के लिए लिया जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं. फिलहाल ट्रम्प के स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर चिंता की बात नहीं सामने आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर चर्चाएं लगातार जारी हैं.

