होम = दुनिया = US-China Relations: जल्द ही दक्षिण कोरिया जाने की तैयारी में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, शी जिनपिंग से भी करेंगे मुलाकात

US-China Relations: जल्द ही दक्षिण कोरिया जाने की तैयारी में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, शी जिनपिंग से भी करेंगे मुलाकात

by | Sep 7, 2025 | दुनिया

US-China Relations: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अगले महीने मीटिंग हो सकती है।  साउथ कोरिया में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात संभव है। APEC को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग और रणनीतिक नीतियों पर चर्चा का प्रमुख मंच माना जाता है। इस बार APEC की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि ट्रंप के टैरिफ की वजह से इसके सदस्य देशों में आक्रोश है।

बताया गया है कि पिछले महीने एक फोन कॉल में शी ने ट्रंप और उनकी पत्नी को चीन आने का न्योता दिया था, और अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस पर सहमति जताई थी, हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। हालांकि विवरण अभी तय किए जा रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति अपनी यात्रा में अन्य पड़ाव भी जोड़ेंगे या नहीं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन इस यात्रा को राष्ट्रपति के लिए अमेरिका में अतिरिक्त आर्थिक निवेश हासिल करने के एक अवसर के रूप में भी देख रहा है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने  बताया, “दक्षिण कोरिया की यात्रा पर चर्चा चल रही है, जो आर्थिक सहयोग पर केंद्रित होगी।”

SCO की मीटिंग में शामिल हुए थे पुतिन-मोदी

हाल ही में चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग-उन की मौजूदगी ने दुनिया का ध्यान खींचा। चीन की इस रणनीतिक मेज़बानी को ट्रंप ने अमेरिका के खिलाफ साजिश करार दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों को मजबूत और दोस्ताना बताते हुए अपनी बात से आंशिक रूप से पीछे हटने की कोशिश की।

ये भी पढ़े : Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, भारत पर सीधा-सीधा प्रभाव, सूतक काल इतनी बजे से होगा शुरू

 

बंगाल