Greenland US News: ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव अब खुले टकराव की ओर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकियों ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि NATO प्रमुख मार्क रूटे ने ट्रंप से फोन पर बातचीत की है और अब इस मुद्दे पर स्विट्जरलैंड के दावोस में अहम बैठक होने जा रही है।
ग्रीनलैंड के मुद्दे पर नहीं हटेंगे पीछे हटने
ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे ग्रीनलैंड के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने अमेरिकी मांगों का विरोध जारी रखा तो टैरिफ लगाए जाएंगे। ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है और इसे लेकर कोई समझौता नहीं होगा।
वहीं, यूरोपीय देशों ने एकजुट होकर डेनमार्क के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। ब्रिटेन की विदेश सचिव ने दो टूक कहा है कि ग्रीनलैंड का भविष्य केवल वहां के लोगों और डेनमार्क को तय करने का अधिकार है। डेनमार्क के विदेश मंत्री ने भी अमेरिका की धमकियों को अस्वीकार्य बताया है।
ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा नहीं
इस पूरे विवाद में रूस की एंट्री ने मामला और पेचीदा कर दिया है। रूस ने कहा है कि ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा नहीं, बल्कि औपनिवेशिक विजय का परिणाम है, हालांकि उसने हस्तक्षेप से इनकार किया है। अब दुनिया की नजरें दावोस बैठक पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि ग्रीनलैंड विवाद कूटनीति से सुलझेगा या टकराव की नई पटकथा लिखी जाएगी।
ये भी पढ़ें: टिकट विंडो खुलते ही फुल! वंदे भारत स्लीपर ने पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड, यात्रियों का जबरदस्त क्रेज

