Donald Trump US : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रुस के व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को साथ देखने के बाद काफी तिलमिला उठे है। ट्रंप ने उन को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के लिए व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।
पोस्ट शेयर कर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा, ”बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उस ‘खून’ का जिक्र करेंगे जो अमेरिका ने उनके देश की आजादी के लिए बहाया था। चीन की जीत में कई अमेरिकियों ने अपनी जान गंवाई। मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी बहादुरी और बलिदान को याद किया जाएगा! अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के लिए व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”
भारत पर टैरिफ नहीं लगाता तो वे ऑफर भी नहीं देते
बता दें कि भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ का विरोध हो रहा है। इसी बीच अब ट्रंप ने फिर भारत पर टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्कॉट जेनिंग्स के साथ पॉडकास्ट में कहा कि टैरिफ लगने के बाद भारत ने मुझे ऑफर दिया था। अब भारत पर और टैरिफ नहीं लगेगा। अब और टैरिफ नहीं। अगर मैं भारत पर टैरिफ नहीं लगाता तो वे ऑफर भी नहीं देते।
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि भारत ने सभी टैरिफ को ‘शून्य’ करने की पेशकश की थी, जबकि उन्होंने यह भी कहा था कि अब बहुत देर हो चुकी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा था कि कुछ लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं वे हमे भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, लेकिन हम उन्हें बहुत कम सामान बेचते हैं।
ये भी पढ़े : Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी, यमुना का जलस्तर खतरे के पार, जानें आज का मौसम

