होम = दुनिया = तालिबान के किलर ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई दहशत, ISIS ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

तालिबान के किलर ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई दहशत, ISIS ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

by | Nov 27, 2025 | दुनिया

Afghanistan-Pakistan Attacking: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। टीटीपी (TTP) पर हालिया एयर-स्ट्राइक करने वाले पाकिस्तान को अब अफगान तालिबान की ओर से कड़ा और अप्रत्याशित जवाब मिला है। बुधवार देर शाम खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में दो रहस्यमयी ड्रोन ने अचानक ISIS के ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई सटीक हमले किए।

ड्रोन अटैक से इलाके में हड़कंप

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ड्रोन अटैक के समय ISIS के कई टॉप कमांडर अब्दुल हकीम तोहिदी, गुल नाजिम और सादिक यार उसी इलाके में मौजूद थे। तालिबानी मीडिया का दावा है कि ये आतंकी अफगानिस्तान के भीतर कई घातक हमलों के मास्टरमाइंड थे। हमले के बाद दोनों ड्रोन बिना किसी बाधा के अफगान सीमा में लौट गए। ड्रोन घुसपैठ को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना ने हैवी मशीन गन से गोलाबारी की, लेकिन वे ड्रोन को गिराने में पूरी तरह नाकाम रही। अब तक पाकिस्तान सरकार ने इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पाकिस्तान की दबाव नीति नहीं मानेगा अफगानिस्तान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निशाना बनाए गए आतंकी अब्दुल मलिक के बेहद करीबी थे, जिसकी 8 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। माना जाता है कि पाकिस्तान ISIS गुटों को संरक्षण देकर तालिबान सरकार पर दबाव बनाना चाहता है ताकि वह भारत विरोधी गतिविधियों में सहयोग करे। लेकिन तालिबान ने दो टूक कह दिया है कि वह पाकिस्तान की “दबाव नीति” नहीं मानेगा और भारत से अपने रिश्ते मजबूत कर रहा है।

दोनों देशों के रिश्ते हुए कड़वे

कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर-स्ट्राइक कर 10 लोगों की जान ले ली थी, जिसमें 9 बच्चे भी शामिल थे। उसी के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद कड़वे हो गए। तुर्की में चल रही बातचीत के बीच यह ड्रोन हमला तनाव को नई दिशा दे रहा है। तालिबान पहले ही चेतावनी दे चुका है की समय आने पर मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

ये भी पढ़े: RSS कार्यकर्ता के बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी घायल

बंगाल