होम = दुनिया = सैकड़ों भूकंप देख चुकीं, लेकिन ऐसा कभी नहीं! टोक्यो में भारतीय महिला ने शेयर किया डरावना अनुभव

सैकड़ों भूकंप देख चुकीं, लेकिन ऐसा कभी नहीं! टोक्यो में भारतीय महिला ने शेयर किया डरावना अनुभव

by | Dec 9, 2025 | दुनिया

Japan Earthquake : टोक्यो क्षेत्र में सोमवार को आए 7.5 तीव्रता के भीषण भूकंप ने पूरे जापान को झकझोर दिया। इसी दौरान जापान में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने खौफनाक अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम यूज़र पलक ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह शक्तिशाली झटकों के बारे में बताते हुए visibly कांपती नज़र आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “मैंने जापान में सैकड़ों भूकंप देखे हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं। टोक्यो क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का एक बहुत लंबा भूकंप आया, और सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है।”

वीडियो में पलक कहती हैं, अभी-अभी एक भूकंप आया—बहुत तेज़। यह लगभग 7–8 तीव्रता का लगा और ऐसा महसूस हुआ मानो यह कभी खत्म ही नहीं होगा।”

पलक के मुताबिक, जापान में भूकंप सामान्य हैं और अधिकतर केवल कुछ ही सेकंड्स तक चलते हैं, लेकिन यह झटका असामान्य रूप से लंबा था। उन्होंने बताया कि यह भूकंप लगभग तीन से चार मिनट तक महसूस किया गया, जिससे यह उनके जीवन का सबसे भयावह अनुभव बन गया।

टोक्यो क्षेत्र में झटकों के बाद प्रशासन ने एहतियातन सुनामी चेतावनी भी जारी की, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पलक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग उनकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं।

बंगाल