होम = News Latest = रूसी में सेना लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेयेव को मारी गई कई गोलियां, मौके से हमलावर फरार

रूसी में सेना लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्सेयेव को मारी गई कई गोलियां, मौके से हमलावर फरार

Russian military official Vladimir Alexeyev shot: शुक्रवार को रूस की राजधानी मॉस्को में सेना के लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर एलेक्सेयेव पर फायरिंग हुई है और घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 64 वर्षीय व्लादिमीर एलेक्सेयेव सैन्य खुफिया विभाग (GRU) के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एलेक्सेयेव को कई गोलियां मारी गई हैं। वहीं, रूसी जांच समिति के प्रवक्ता ने दावा किया कि एलेक्सेयेव को अज्ञात हमलावर वोलोकोलाम्स्कोये राजमार्ग पर स्थित एक आवासीय इमारत में गोली मारकर फरार हो गया।

दिसंबर 2024 से अब तक 3 बड़े रूसी सैन्य अधिकारी की हो चुकी हत्या

रूस का यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कई वरिष्ठ रूसी अधिकारियों की हत्या हो चुकी है। इसके लिए मॉस्को ने कीव को दोषी ठहराया है। हालांकि, कुछ हमले यूक्रेनी सैन्य खुफिया विभाग ने स्वीकारें भी हैं। बता दें कि दिसंबर 2024 से एलेक्सेयेव के समान रैंक के 3 अन्य अधिकारियों की मॉस्को में हत्या की जा चुकी है। सेना प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव की 22 दिसंबर को कार के नीचे बम रखकर हत्या की गई थी।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेनी विदेश मंत्री ने रूस के हमले की कड़ी आलोचना की, कहा- पुतिन की जगह कठघरे में

बंगाल