होम = दुनिया = नाटो की रक्षा प्रणाली को चुनौती, रुस ने दिखाई ‘बुरेवेस्टनिक’ की ताकत

नाटो की रक्षा प्रणाली को चुनौती, रुस ने दिखाई ‘बुरेवेस्टनिक’ की ताकत

by | Oct 27, 2025 | दुनिया

Burevestnik : रूस ने अपनी अत्याधुनिक परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ (Burevestnik) का सफल परीक्षण कर एक बार फिर वैश्विक ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार, इसे कोई भी मौजूदा रक्षा प्रणाली रोक नहीं सकती।

रूस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि 21 अक्टूबर को यह परीक्षण एक बड़े न्यूक्लियर ड्रिल के हिस्से के रूप में किया गया। माना जा रहा है कि यह कदम यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों के बढ़ते दबाव के बीच रूस की सैन्य शक्ति का स्पष्ट संदेश है।

14,000 किलोमीटर तक की उड़ान, 15 घंटे रही हवा में

सूत्रों के मुताबिक, परीक्षण के दौरान बुरेवेस्टनिक मिसाइल ने करीब 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की और यह लगभग 15 घंटे तक हवा में रही। इतनी लंबी उड़ान और निरंतर ऊर्जा आपूर्ति इसकी परमाणु-संचालित प्रणाली की ताकत को दर्शाती है।

पुतिन ने कहा – “रूस के पास अद्वितीय हथियार”

क्रेमलिन की ओर से जारी एक वीडियो में, कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म पहने राष्ट्रपति पुतिन ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा, “यह ऐसा अनोखा हथियार है जो पूरी दुनिया में किसी और के पास नहीं है। रूस अपनी सुरक्षा को लेकर किसी समझौते के मूड में नहीं है।” उन्होंने संकेत दिया कि अब रूस इस मिसाइल को तैनात करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

ये भी पढे़ – कोरल सागर में आया भूकंप, वानुआतु में महसूस हुए झटके

क्या है बुरेवेस्टनिक मिसाइल?

रूस की 9M730 बुरेवेस्टनिक, जिसे नाटो ने SSC-X-9 ‘Skyfall’ नाम दिया है, एक न्यूक्लियर पावर्ड और न्यूक्लियर कैपेबल क्रूज मिसाइल है। इसे पहली बार 2018 में प्रदर्शित किया गया था। माना जाता है कि इसकी रेंज लगभग अनलिमिटेड है और यह बेहद अनियमित उड़ान मार्ग अपनाकर दुश्मन की रडार प्रणाली से बच निकल सकती है।

अमेरिकी रक्षा प्रणाली को चुनौती

रूस का दावा है कि यह मिसाइल अमेरिका और नाटो के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पार कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह हथियार रूस की रणनीतिक निवारक क्षमता (Strategic Deterrence) को और मजबूत करता है।

बंगाल