होम = PM Modi = PM Modi Japan Visit: TOKYO पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

PM Modi Japan Visit: TOKYO पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

by | Aug 29, 2025 | PM Modi, दुनिया

PM Modi Japan Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे पर है। वह आज जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके है। उन्होंने टोक्यो में भारतीय समुदाय से मुलाकात की। इसके बाद वे जापानी पीएम इशिबा के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पूरी दुनिया की नजर

पीएम मोदी का सुबह 10:30 से 10:50 बजे तक उनका व्यावसायिक कार्यक्रम है। फिर सुबह 11:30 से 1:10 बजे तक उनकी जापानी गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात होगी। दोपहर 1:15 से 1:20 बजे तक शोरिनज़ान दारुमा जी मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा दारुमा गुड़िया भेंट पीएम मोदी को दी जाएगी। और उसके बाद दोपहर 2:30 से 5:15 बजे तक वो होगा, जिस पर नजर पूरी दुनिया की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने और चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के कदमों पर मुख्य ध्यान रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और शुल्क नीतियों के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री ने जापान और चीन के दौरे पर रवाना होने से पहले विश्वास जताया कि यह यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे ले जाएगी।

मोदी ने रवाना होने से पहले कहा था कि मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगी और क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी।’

ये भी पढ़े : Uttarakahand Cloudbust: चमोली में बादल फटने से तबाही, सीएम ने तत्काल मदद के दिए निर्देश

बंगाल