होम = दुनिया = बिक गई पाकिस्तान की शान! कर्ज में डूबी PIA 135 अरब में हुई निजी, जानिए किसके हाथ लगी राष्ट्रीय एयरलाइन

बिक गई पाकिस्तान की शान! कर्ज में डूबी PIA 135 अरब में हुई निजी, जानिए किसके हाथ लगी राष्ट्रीय एयरलाइन

by | Dec 24, 2025 | दुनिया

Pakistan International Airlines Sold: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को आखिरकार अपनी राष्ट्रीय एयरलाइन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) बेचनी पड़ी। शहबाज शरीफ सरकार ने PIA के निजीकरण की प्रक्रिया पूरी करते हुए इसे 135 अरब पाकिस्तानी रुपये में एक स्थानीय निवेश समूह को सौंप दिया। यह सौदा पाकिस्तान के अब तक के सबसे बड़े सरकारी निजीकरण सौदों में गिना जा रहा है।

आरिफ हबीब ग्रुप ने मारी बाजी

मंगलवार को इस्लामाबाद में आयोजित आधिकारिक समारोह में PIA की बोली प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान आरिफ हबीब ग्रुप, लकी सीमेंट और निजी एयरलाइन एयरब्लू समेत तीन प्री-क्वालिफाइड पार्टियों ने सीलबंद बोलियां जमा कीं। जब दूसरे चरण में बोलियां खोली गईं, तो आरिफ हबीब ग्रुप सबसे बड़ी बोली लगाने वाला निकला।

सरकार ने पहले ही घाटे में चल रही PIA के लिए 100 अरब रुपये की न्यूनतम कीमत तय की थी। नीलामी के दौरान आरिफ हबीब ग्रुप और लकी सीमेंट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः 135 अरब रुपये की बोली के साथ आरिफ हबीब ग्रुप ने बाज़ी मार ली।

क्या है मिली हुई रकम के नियम और कानून

सरकारी योजना के तहत PIA की 75% हिस्सेदारी तुरंत बेची गई है, जबकि बची हुई 25% हिस्सेदारी खरीदने के लिए निवेशक को 90 दिनों का समय दिया गया है। नियमों के अनुसार, शुरुआती बिक्री से मिलने वाली राशि का 92.5% एयरलाइन में पुनर्निवेश किया जाएगा, जबकि 7.5% रकम सरकार को मिलेगी। इसके अलावा नए मालिक को अगले 5 वर्षों में 80 अरब रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करना होगा।

बोली प्रक्रिया का प्रसारण

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी बोली प्रक्रिया का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर किया गया। यह सरकार की दूसरी कोशिश थी, पहले प्रयास में उचित कीमत न मिलने के कारण सौदा टल गया था। कभी दुनिया की अग्रणी एयरलाइनों में शामिल रही PIA, वर्षों की खराब प्रबंधन व्यवस्था, बढ़ते कर्ज और गिरती सेवाओं के कारण गर्त में चली गई। आखिरकार सरकार के पास इसे बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

ये भी पढ़ें: तुर्किये में दर्दनाक विमान हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद समेत 8 की मौत, अंकारा एयरपोर्ट हुआ ठप

बंगाल