होम = दुनिया = भारत की दिवाली पर दहला पाकिस्तान! अपनी नाकामी का ठीकरा फिर भारत पर फोड़ा

भारत की दिवाली पर दहला पाकिस्तान! अपनी नाकामी का ठीकरा फिर भारत पर फोड़ा

by | Oct 21, 2025 | दुनिया

Pakistan News: पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नाकामियों का जिम्मा भारत पर डालने में जुट गया है। इस बार उसने अपने ही पंजाब प्रांत में बढ़ते स्मॉग के लिए भारत की दिवाली आतिशबाजी को दोषी ठहरा दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि भारत से आने वाली हवाएं दिवाली के धुएं को साथ लेकर आईं, जिससे लाहौर और आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ गया।

सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल

पाकिस्तान के पर्यावरण विभाग के मुताबिक, कम रफ्तार वाली हवाओं ने भारत की दिशा से प्रदूषक कणों को पंजाब प्रांत तक पहुंचाया है। वहीं, पंजाब सरकार का कहना है कि इससे स्थानीय वायु गुणवत्ता और बिगड़ गई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह दावा बिलकुल निराधार है, क्योंकि लाहौर पहले से ही दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है।

विश्व में तीसरे स्थान पर

स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी एजेंसी IQAir की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर इस समय विश्व में तीसरे स्थान पर है, जहाँ हवा में प्रदूषक स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में है। शहर की दृश्यता घटने के बाद प्रशासन ने इकबाल टाउन, मुल्तान रोड और शादरा फ्लाईओवर जैसे इलाकों में पानी छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन चलाने की कार्रवाई शुरू की है।

पकिस्तान आदत से मजबूर

विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि पाकिस्तान का स्मॉग भारत की वजह से नहीं, बल्कि स्थानीय उत्सर्जन, फैक्ट्रियों का धुआं, पराली जलाना और ट्रैफिक प्रदूषण का परिणाम है। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी पाकिस्तान ने अपने पर्यावरणीय कुप्रबंधन की जिम्मेदारी भारत पर डाल दी है। आलोचकों का मानना है कि यह रवैया पाकिस्तान की नीतिगत विफलता को छिपाने की कोशिश है। दिवाली पर भारत पर दोषारोपण करने की परंपरा पाकिस्तान के लिए अब एक राजनीतिक हथियार बन चुकी है, जबकि सच्चाई यह है कि उसके अपने शहर जहरीली हवा में घुट रहे हैं।

ये भी पढ़े:   दीपावली पर हादसों की दहशत, नवी मुंबई में सिलेंडर फटने और आग लगने से 6 की मौत, कई झुलसे

बंगाल