होम = News Big = पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद शुरू हुई सीधी विमान, यात्रियों को अब नहीं जाना होगा दुबई-दोहा होकर

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद शुरू हुई सीधी विमान, यात्रियों को अब नहीं जाना होगा दुबई-दोहा होकर

Bangladesh Flight Lands In Pakistan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद दोनों देशों के बीच नॉन-स्टॉप हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है। इस कड़ी में बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक फ्लाइट गुरुवार को पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान बांग्लादेश एयरलाइंस ढाका से कराची के लिए हफ्ते में 2 उड़ानें संचालित करेगी। इससे पहले यात्रियों को दुबई या दोहा होकर लंबा सफर तय करना पड़ता था।

वाटर सैल्यूट से हुआ स्वागत

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, ढाका से कराची के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट (BG-341) बृहस्पतिवार शाम को कराची पहुंची थी। एक बयान में कहा गया, “यह ढाका से पहली फ्लाइट है जो 14 साल बाद जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।” कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद, बिमान एयरलाइंस की फ्लाइट का पारंपरिक वाटर सैल्यूट से स्वागत किया गया।

यात्रियों को सप्ताह में 2 दिन मिलेगी सेवा

इस दौरान एयरलाइन सप्ताह में दो बार-गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। ढाका से फ्लाइट रात 8 बजे रवाना होकर 11 बजे कराची पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान आधी रात 12 बजे कराची से उड़कर सुबह 4:20 बजे ढाका पहुंचेगी।

दोनों देशों में बढ़ रही है नजदीकी

बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों में धीरे-धीरे गर्मजोशी लौटती दिख रही है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, शेख हसीना के नेतृत्व वाली पिछली बांग्लादेशी सरकार ने 2012 में सीधी उड़ानों को रोक दिया था। अगस्त 2024 में बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई गर्माहट देखी गई है।

ये भी पढ़ें: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने NCP के टॉप नेताओं से की मुलाकात, डिप्टी CM बनने की अटकलें तेज़

बंगाल