होम = दुनिया = World University Rankings 2026: Oxford बना विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी, भारत शीर्ष 100 से बाहर!

World University Rankings 2026: Oxford बना विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी, भारत शीर्ष 100 से बाहर!

World University Rankings 2026 : टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 की घोषणा कर दी है। इस सर्वे में 115 देशों की कुल 2,191 यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया। रैंकिंग पांच पैमानों—टीचिंग, रिसर्च एनवायरनमेंट, रिसर्च क्वालिटी, इंडस्ट्री और इंटरनेशनल आउटलुक—के आधार पर तैयार की गई।

Oxford बना विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी

इस बार भी यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी शीर्ष स्थान पर रही। रिसर्च एनवायरनमेंट में उच्च स्कोर के कारण इसने लगातार दसवें वर्ष अपना शीर्ष स्पॉट बनाए रखा, इसे कुल 98.2 प्रतिशत अंक मिले।

शीर्ष दस में अमेरिकी विश्वविद्यालयों का दबदबा

शीर्ष दस में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), प्रिंसटन, हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, येल और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी समेत आठ अमेरिकी यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ने यूके की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

चीन की यूनिवर्सिटीज की बढ़ती संख्या

चीन की त्सिंगुआ यूनिवर्सिटी लगातार तीसरे साल 12वें स्थान पर रही। इस बार शीर्ष 40 यूनिवर्सिटीज में पांच चीनी संस्थान शामिल हैं, जो पिछले साल तीन थे।

भारत की स्थिति खराब

हालांकि इस रैंकिंग में कोई भारतीय यूनिवर्सिटी शीर्ष 100 में नहीं है, लेकिन पहली बार भारत की कुल 128 यूनिवर्सिटीज को रैंक किया गया, जो किसी देश के लिए दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। अमेरिका के बाद भारत का यह स्थान है।

बंगाल