होम = News Top = ‘सब फेक, PM सुरक्षित: सोशल मीडिया में बेंजामिन नेतन्याहू हत्या की अफवाहें, PM के ऑफिस ने किया फर्जी दावा खारिज

‘सब फेक, PM सुरक्षित: सोशल मीडिया में बेंजामिन नेतन्याहू हत्या की अफवाहें, PM के ऑफिस ने किया फर्जी दावा खारिज

Netanyahu Social Media Rumours: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर फैली मौत की अफवाहों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैला दी। कई प्लेटफॉर्म्स पर वायरल वीडियो और पोस्ट ने दावा किया कि नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है। लेकिन इजरायल के PM कार्यालय ने इन दावों को “फेक न्यूज” करार देते हुए साफ कहा कि प्रधानमंत्री ठीक हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।

X पर वीडियो ने उड़ाई अफवाहों की बयार

वायरल वीडियो में नेतन्याहू के हाथ में छह उंगलियां दिखने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजे लगाना शुरू कर दिया कि क्या यह वीडियो AI-जनरेटेड या मैनिपुलेटेड है। X प्लेटफॉर्म के AI चैटबॉट ग्रो़क ने तुरंत अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि अतिरिक्त उंगली सिर्फ एक विज़ुअल इल्यूजन थी, और नेतन्याहू की मौत की खबरें पूरी तरह झूठ हैं।

ग्रो़क ने स्पष्ट किया कि कई बड़े मीडिया आउटलेट्स ने भी बिना वेरिफ़िकेशन की गई इन खबरों को खारिज किया है। उन्होंने सभी को सलाह दी कि केवल आधिकारिक और भरोसेमंद स्रोतों पर ही भरोसा करें।

अफवाहों के बीच PM ऑफिस ने कोई पोस्ट नहीं डिलीट किया

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा था कि इज़राइली PM कार्यालय ने अफवाहों के जवाब में पोस्ट किया और फिर उसे डिलीट कर दिया। ग्रो़क ने इसे भी फेक बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि PM कार्यालय ने कोई भी ऐसा ट्वीट डिलीट नहीं किया है। हाल ही में उनके X अकाउंट पर सिर्फ़ नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की घोषणा पोस्ट की गई थी।

बेटे याइर नेतन्याहू का X अकाउंट और अफवाहें

नेतन्याहू के बेटे याइर नेतन्याहू के X अकाउंट पर गतिविधि कम होने को लेकर भी अफवाहें फैलीं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि याइर ने कुछ पारिवारिक त्रासदी के कारण पोस्ट करना बंद कर दिया। हालांकि, तथ्य यह है कि याइर ने 9 मार्च को आखिरी पोस्ट किया था, लेकिन इससे किसी भी तरह की हत्या या संकट की पुष्टि नहीं होती। PM के ऑफिस ने इसे भी पूरी तरह गलत बताया।

US-ईरान-इजरायल संघर्ष का संदर्भ

यह अफवाहें ऐसे समय में फैल रही हैं जब मिडिल ईस्ट में US-ईरान-इजरायल युद्ध का तनाव बढ़ा हुआ है। US और इज़राइल के मिलकर किए गए हमलों के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के साथ ही इलाके में बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई। ईरान ने US ठिकानों और तेल अवीव में हमले कर जवाब दिया, और मिसाइल हमले सऊदी अरब, कुवैत, कतर और अन्य स्थानों पर किए।

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार कहा कि लड़ाई “लगभग खत्म” हो गई है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। हाल ही में उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि ईरान “पूरी तरह से खत्म” हो गया है।

केवल भ्रम और डर फैलाया

सोशल मीडिया पर फैल रही नेतन्याहू की मौत की अफवाहों ने केवल भ्रम और डर फैलाया। PM कार्यालय और भरोसेमंद मीडिया आउटलेट्स ने इसे स्पष्ट रूप से फर्जी बताया है। इस बीच, मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध की परिस्थितियां अभी भी गंभीर बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर जानलेवा हमले पर आया ईरान का रिएक्शन, कहा- वह पूरी तरह सुरक्षित, चोट की खबरें गलत

बंगाल