होम = दुनिया = Nepal Protest: नेपाल में बिगड़े हालात, राष्ट्रपति के घर पर अटैक, पुलिस और सेना पर भी की पत्थरबाजी

Nepal Protest: नेपाल में बिगड़े हालात, राष्ट्रपति के घर पर अटैक, पुलिस और सेना पर भी की पत्थरबाजी

by | Sep 9, 2025 | दुनिया

Nepal Protest : नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सेना पर पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर गेट पर टायरों में आग लगा दी। हालात इतने बिगड़े कि उन्होंने राष्ट्रपति पौडेल के घर में भी आगजनी कर दी। कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

सोमवार देर रात ही फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स जैसी सोशल मीडिया साइट्स फिर से चालू कर दी गईं। इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा था कि इतने के बाद परिस्थितियां काबू में आएंगी, लेकिन हालात और बिगड़ रहे हैं।

बताते चले कि सोमवार सुबह 19 प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने नेपाल में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निजी आवासों में आग लगा दी और कई मंत्रियों को घरों में बंधक बना लिया, जिन्हें बाद में चॉपर से रेस्क्यू करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से भड़की बगावत अब पूरे देश में फैल गई है। हालात ऐसे हैं कि नेपाल के कई इलाकों में युवा हाथों में पत्थर और लाठियां लिए घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें काबू करने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर आगजनी की और कई शीर्ष नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की।

बंगाल