Nepal Protest : नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच युवा प्रदर्शनकारी सुभाष ने ANI से बातचीत में जेन-जेड की भावनाओं को सामने रखा। उसने कहा कि “जेन-जेड भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है। हम बदलाव चाहते हैं, इसलिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।”
Gen-Z की मांग: भ्रष्टाचार मुक्त शासन
सुभाष ने आगे कहा कि “हम पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली का सामना करना चाहते थे, लेकिन वह देश छोड़कर चले गए हैं। हमने कई राजनेताओं को घेरा और गुस्से में शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरज़ू देउबा का घर भी जला दिया।”
#WATCH | Kathmandu: Subhash, a protester in Nepal, "The Gen-Z wants regulation, it wants freedom from corruption. We want change. So, we were protesting. We wanted to beat him (former PM K.P. Sharma Oli) up, but he has left for somewhere. He has left the country and run away. We… pic.twitter.com/lHfpH2pQBB
— ANI (@ANI) September 10, 2025
ओली पर निशाना, लेकिन अब शांति की बात
नेपाल में एक प्रदर्शनकारी सुभाष कहते हैं, “हम चाहते है, भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है। हम बदलाव चाहते हैं। इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे थे। हम उन्हें (पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली को) पीटना चाहते थे, लेकिन वह कहीं चले गए हैं। वह देश छोड़कर भाग गए हैं। हमने सभी राजनेताओं को पकड़ लिया। हमने शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरज़ू देउबा का घर जला दिया। हमारे देश के प्रधानमंत्री ओली, के.पी. शर्मा ओली, भाग गए… हम राष्ट्रपति भवन से बातचीत चाहते हैं… हमें आज पता चल जाएगा कि क्या ऐसा होगा… पिछले दो दिनों से हमने जो हिंसक विरोध प्रदर्शन देखा, वह अब नहीं होगा, लेकिन हम देश में एक नया नियम और कानून चाहते हैं…”
ये भी पढ़े : October Box Office: दिवाली पर धमाका, रिलीज होंगी वरुण धवन से आयुष्मान तक की फिल्में
सेना की तैनाती, कर्फ्यू जैसे हालात
ओली के इस्तीफ़े के बाद भी हालात तनावपूर्ण हैं। बुधवार सुबह से सेना काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर समेत कई इलाकों में तैनात है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

