होम = दुनिया = पेशावर में FC मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला, तीन पाकिस्तान कमांडो की मौत

पेशावर में FC मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला, तीन पाकिस्तान कमांडो की मौत

by | Nov 24, 2025 | दुनिया

Pakistan News : सोमवार की सुबह पेशावर में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉन्स्टैबुलरी (FC) के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। अधिकारियों के अनुसार, हमले में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया और दोनों तरफ से गोलीबारी भी जारी रही। इस हमले में पाकिस्तान के तीन कमांडो शहीद हो गए हैं और दो घायल बताए जा रहे हैं।

ऑपरेशन जारी

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने मीडिया को बताया कि दो आत्मघाती विस्फोट हुए, जिनमें से पहला मेन गेट पर और दूसरा मुख्यालय परिसर में मोटरसाइकिल स्टैंड के पास हुआ। मोटरसाइकिल स्टैंड मुख्यालय के परिसर के भीतर स्थित है।

तीन आतंकवादी मारे गए

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मेन गेट के पास पहला धमाका हुआ और आग की लपटें उठीं। धमाके के तुरंत बाद एक शख्स मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करता भी नजर आया। इसके बाद इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं। अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावरों ने फायरिंग करते हुए मुख्यालय परिसर में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मार गिराए गए, जबकि एक आतंकी परिसर में मोटरसाइकिल स्टैंड तक पहुंचने में सफल रहा और वहां खुद को उड़ा लिया।पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और घटनास्थल पर जांच जारी है। अधिकारियों ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

बंगाल