होम = दुनिया = नेशनल गार्ड पर हमले के बाद बड़ा बदलाव, अफगान पासपोर्ट धारकों के लिए अमेरिका के दरवाज़े बंद

नेशनल गार्ड पर हमले के बाद बड़ा बदलाव, अफगान पासपोर्ट धारकों के लिए अमेरिका के दरवाज़े बंद

by | Nov 30, 2025 | दुनिया

America News : व्हाइट हाउस के नज़दीक हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए अफगान पासपोर्ट धारकों को वीज़ा जारी करने पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही, नए शरण (Asylum) आवेदनों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नेशनल गार्ड सदस्य सारा बेकस्ट्रॉम की मौत

कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग में 20 वर्षीय नेशनल गार्ड स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई थी। इस घटना में 24 वर्षीय स्टाफ सार्जेंट एंड्रयू वोल्फ गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावर की पहचान 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है।

उस पर प्रथम-डिग्री हत्या सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच से पता चला कि लकनवाल ने अफगानिस्तान युद्ध के दौरान CIA के साथ काम किया था।

शरण नीति पर सख्ती

ह्वाइट हाउस ने बताया कि हमलावर लकनवाल ने बाइडेन प्रशासन के दौरान शरण के लिए आवेदन किया था और उसकी याचिका को ट्रंप प्रशासन ने इसी साल मंज़ूरी दी थी। इस घटना के बाद सरकार ने :

  • वैध आव्रजन प्रक्रिया को और सख्त करने,
  • चुनिंदा देशों के नागरिकों के प्रवेश पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने,
  • अमेरिका में पहले से मौजूद अफगान शरणार्थियों और अन्य वैध प्रवासियों की सुरक्षा समीक्षा शुरू करने की घोषणा की है।

अमेरिका ने अफगान नागरिकों को नए शरण आवेदन देने पर भी रोक लगा दी है।

ये भी पढें : IND vs SA 1st ODI : टॉस जीतकर SA ने गेंदबाजी चुनी, भारत की पहली पारी की तैयारी

जांच जारी, मंशा का पता लगाया जा रहा

वाशिंगटन पुलिस और संघीय सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हुई हैं। हमले के पीछे की मंशा और संभावित योजनाओं का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बंगाल