• होम
  • दुनिया
  • जापान-रूस में सुनामी का कहर: 8.8 तेज भूकंप से मची तबाही, मछलियां तट से बहार आई

जापान-रूस में सुनामी का कहर: 8.8 तेज भूकंप से मची तबाही, मछलियां तट से बहार आई

Earthquake
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2025 10:56:19 IST

Earthquake: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में  8.8 तेज एक भीषण भूकंप दर्ज किया गया, जिसके झटकों ने जापान और रूस के तटीय इलाकों को हिला कर रख दिया। इसके बाद समुद्र में तेज सुनामी की लहरें उठने लगी, जिसने दोनों देशों के कई बंदरगाह क्षेत्रों में तबाही मचा दी। भूकंप का केंद्र जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो से करीब 250 किलोमीटर दूर समुद्र में स्थित था। भूकंप के तुरंत बाद जापान और रूस में सुनामी अलर्ट जारी किया गया हैं और तटीय इलाकों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा हैं।

समुद्री जगहों को नुकसान और जीवों पर असर

बीएनओ न्यूज़ के अनुसार, जापान के कई समुद्री जगहों को भारी नुकसान पहुंचा है। सुनामी की ऊंची लहरों के चलते समुद्री जीव भी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि चार विशाल व्हेल मछलियां जापान के समुद्र के किनारे पर मृत अवस्था में बहकर आ गईं, जिससे समुद्री पारिस्थिति पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

सरकार की प्रतिक्रिया और राहत कार्य

जापान और रूस की आपदा प्रबंधन टीमें तुरंत अलर्ट हो गई हैं। दोनों देशों में बचाव और राहत कार्य तेज़ी से चलाए जा रहे हैं। फिलहाल किसी को भी लोगों के हानि पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई हैं। लेकिन हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Today Weather: दिल्ली में आज रुक-रुक कर बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भूवैज्ञानिकों ने कहा है कि इस प्रकार के तेज भूकंपों के बाद छोटे भूकंप के झटके की आशंका बनी रहती है, जो आगे और नुकसान पहुँचा सकते हैं। जापान मौसम एजेंसी और रूस की भूविज्ञान संस्थाएं लगातार निगरानी कर रही हैं।
कामचटका क्षेत्र में आया यह शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी लहरें एक बार फिर यह याद दिलाती हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के सामने मानवीय तैयारियां कितनी आवश्यक हैं। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आधिकारियों व्दारा दिए गए आदेश का पालन करने की सलहा दी गई हैं।

Tags

Earthquake