होम = दुनिया = India-EU FTA को इटली का समर्थन: गोयल-जयशंकर से मिले डिप्टी पीएम

India-EU FTA को इटली का समर्थन: गोयल-जयशंकर से मिले डिप्टी पीएम

by | Sep 26, 2025 | दुनिया

India-EU FTA: यूरोप और भारत के बीच व्यपार की नई क्रांति आने वाली है | इटली के डीप्टी पीएम एंटोनियो ताजानी ने भारत-यूरोपीय संघ के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने का समर्थन की पुष्टि की है | न्यूयोर्क में भारत के विदेश मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से हुई अहम मुलाकात में इस संधि की महत्ता पर चर्चा हुई, जो दोनों पक्षों के व्यापार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।एंटोनियो ताजानी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह आने वाले महीनों में भारत का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, “भारत इटली के लिए प्राथमिकता वाला देश है और हमारी साझेदारी राजनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर मजबूत है।भारत और यूरोपीय संघ के बीच इस FTA के लागू होने पर दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सहयोग के नए द्वार खुलेंगे।

न्यूयॉर्क में महत्वपूर्ण बैठक

India-EU FTA : इटली के डिप्टी पीएम एंटोनियो ताजानी ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इस दौरान भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की अहमियत पर विस्तार से चर्चा हुई। भारत-इटली संबंधों को और मजबूती एंटोनियो ताजानी ने अपने आगामी भारत दौरे की घोषणा की और कहा कि भारत इटली के लिए एक प्राथमिकता वाला देश है। इटली ने भारत से व्यापार बढ़ाने के लिए 500 मिलियन यूरो की योजना भी बनाई है।

FTA से क्या लाभ होंगे ?

इस समझौते से भारत और यूरोपीय संघ के बीच टैरिफ घटेंगे, व्यापार के नियम आसान होंगे और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय IT, फार्मा और कृषि उत्पादों को खास फायदा होगा, जबकि यूरोपीय ऑटोमोबाइल और लक्जरी सामानों के लिए भारत बड़ा बाजार बनेगा।

 ये भी पढ़े: ट्रंप का बड़ा फैसला: भारतीय फार्मा उद्योग को झटका, दवाइयों पर 100% टैरिफ

विश्लेषक क्या कहते हैं ?

विशेषज्ञों के अनुसार, यह समझौता भारत और यूरोप दोनों के लिए व्यापार और निवेश के नए अवसर खोलेगा और अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करेगा।समझौता और राजनीतिक साझेदारीयह केवल व्यापार नहीं, बल्कि भारत-ईयू के बीच रणनीतिक राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को भी गहरा करेगा।