होम = दुनिया = Gaza Peace Plan : ट्रंप की पहल पर इस्राइल-हमास में सहमति, पीएम मोदी ने की तारीफ

Gaza Peace Plan : ट्रंप की पहल पर इस्राइल-हमास में सहमति, पीएम मोदी ने की तारीफ

by | Oct 4, 2025 | दुनिया

Gaza Peace Plan :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा में शांति बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका की सराहना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “हम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं, क्योंकि गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति दिखाई दे रही है। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखे जा सकते हैं।  भारत सभी प्रयासों का लगातार समर्थन करता रहेगा, जो एक स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में काम कर रहे हैं।”

यूनाइटेड किंगडम (UK)

यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना को स्वीकार करने पर प्रतिक्रिया दी और इसे “महत्वपूर्ण कदम” बताया। उन्होंने X पर लिखा, “हमास का अमेरिकी शांति प्रस्ताव को स्वीकार करना एक महत्वपूर्ण प्रगति है।”

ट्रंप ने हमास की प्रतिक्रिया को सराहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्ष खत्म करने के लिए 20 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव तैयार किया है। इस्राइल ने इसे मान लिया है। हमास ने भी बंधकों को छोड़ने और गाजा की सत्ता दूसरे फलस्तीनियों को देने पर सहमति जताई है। हालांकि, प्रस्ताव के बाकी बिंदुओं पर हमास ने कहा है कि वे बाद में चर्चा करके फैसला करेंगे। ट्रंप ने हमास को रविवार शाम 6 बजे तक का समय दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने यह प्रस्ताव नहीं माना, तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

दरअसल, बता दें कि ट्रंप की चेतावनी के बाद हमास 7 अक्तूबर 2023 को बंधक बनाए गए इस्राइली लोगों को रिहा करने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि कई बिंदुओं पर अभी फैसला होना बाकी है, लेकिन बंधकों की रिहाई गाजा में शांति लाने के लिए बड़ा कदम है।

जबकि इस्राइल के 48 बंधक अभी हमास के पास हैं, जिनमें से करीब 20 की मौत हो चुकी है। बंधकों की 72 घंटे में रिहाई हो जाएगी। इसके बदले में इस्राइल गाजा में हमले रोकने के लिए तैयार हो गया है। साथ ही गाजा से इस्राइली सेना की चरणबद्ध तरीके से वापसी की भी शर्त है।

ये भी पढ़े : Horoscope 4 october, 2025 : 12 राशियों की दिनभर की ऊर्जा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुझाव

बंगाल