होम = News Latest = ईरानी युवक की ट्रंप से अपील, सुसाइड से पहले वीडियो में कहा- बातचीत की जगह ईरान पर किया जाए सीधा हमला

ईरानी युवक की ट्रंप से अपील, सुसाइड से पहले वीडियो में कहा- बातचीत की जगह ईरान पर किया जाए सीधा हमला

 A Young Iranian from Bushehr: न्यूक्लियर संवर्धन प्रोग्राम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान के बुशहर शहर से एक युवक का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। करीब 10 मिनट के वीडियो में पूरिया हमीदी नामक युवक ने सुसाइड करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है। युवक ने ट्रंप से कहा कि वह अब ईरान से बातचीत की जगह उस पर सीधा हमला करें। साथ ही युवक को वीडियो में सुना जा सकता है कि अगर यह मेसेज देखा जा रहा है तो यानी वह अब जिंदा नहीं है।

अमेरिकी अटैक ही आखिरी उम्मीद

वीडियो में युवक ने बीते महीने ईरान में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 40,000 लोगों के मारे जाने का जिक्र किया है। युवक का कहना है कि रूस-यूक्रेन या इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध की तुलना में ईरान में मौतें ज्यादा हुईं हैं। उसने ट्रंप से अपील की कि ‘ईरान पर अमेरिका का हमला ही अब हमारी आखिरी उम्मीद है, कृपया इस शासन के साथ कोई डील न करें।’

अमेरिका ने अपने नागरिकों से की थी ईरान छोड़ने की अपील

अमेरिका प्रशासन ने ईरान में अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे संपर्क के दूसरे तरीकों पर विचार करें और अगर सुरक्षित हो, तो आर्मीनिया या तुर्की के रास्ते ईरान छोड़ने की सोचें। ईरान में कट्टरपंथी सरकार मोबाइल, लैंडलाइन और नेशनल इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को लगातार सीमित कर रही है। एयरलाइंस ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या कैंसिल कर रही हैं।”

ये भी पढ़ें: खाड़ी में अमेरिकी सेना की तैनाती ईरान को डरा नहीं सकती: परमाणु बातचीत के मुद्दे पर विदेश मंत्री अराघची

बंगाल