होम = दुनिया = हम पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं: 13 देशों को निशाना बनाने पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन

हम पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं: 13 देशों को निशाना बनाने पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन

by | Mar 7, 2026 | दुनिया

Iran’s President Masoud Pezeshkian News: अमेरिकी-इजरायली और ईरान के बीच युद्ध के 8वें दिन शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का बयान सामने आया है। इस बयान को ईरान के अपने पड़ोसी देशों से तनाव को कम करने के तौर पर देखा जा रहा है। राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान किसी भी दबाव के आगे झुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि ईरान न तो इजरायल और न ही अमेरिका के सामने सरेंडर करेगा। ईरान सेना के पड़ोसी देशों पर हमले को लेकर राष्ट्रपति पेजेश्कियान कहा, ” हम अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हैं।” साथ ही कहा कि देश की अंतरिम नेतृत्व परिषद ने फैसला लिया है कि अब वह पड़ोसी देशों पर हमले नहीं करेगा बशर्ते कि उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ ना किया जाए। गौरतलब है, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में 13 देशों पर हमले कर चुका है।

अमेरिका ने ईरान पर सबसे हमले का किया दावा

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शनिवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा है कि आज रात ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है।

भारत ने ईरानी युद्धपोत को दी शरण

ईरान का एक युद्धपोत IRIS लावन भारत के कोच्चि बंदरगाह पर रुका हुआ है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान ने 28 फरवरी को तकनीकी खराबी आने के बाद भारत से मदद मांगी थी। भारत ने 1 मार्च को जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी और इसके बाद 4 मार्च को यह बंदरगाह पर पहुंच गया। जहाज के 183 क्रू मेंबर फिलहाल कोच्चि में भारतीय नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। लावन हाल ही में भारत में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) 2026 और मिलान 2026 नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ था, जो 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे। इससे पहले अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। हमले में 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए।

ईरान में अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत

ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि ने कहा कि ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 1332 ईरानी नागरिकों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। अमीर सईद इरावानी ने बताया कि देशभर में 180 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक स्कूलों को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी-इज़रायल हमले पर ईरान का आया बयान, कहा- अरब देशों की जमीन से बच्चे व महिलाओं को बनाया जा रहा है निशाना

बंगाल