Nikki Haley’s advice to Trump : संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन नेता निक्की हेली (Nikki Haley) ने कहा कि भारत को ट्रंप की रुसी तेल संबंधी चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने शुक्रवार को भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि चीन की बढ़ती आक्रामकता के समय नई दिल्ली को अलग-थलग करना एक ‘रणनीतिक आपदा‘ होगी।
उनकी यह टिप्पणी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद आई है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। हडसन इंस्टीट्यूट के बिल ड्रेक्सेल के साथ सह-लिखित एक लेख में, हेली ने तर्क दिया कि “चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी पर कोई विचार नहीं होना चाहिए।”
चीन का मुकाबला करने के लिए भारत जरुरी
निक्की हेली ने तर्क दिया कि “चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी पर कोई विचार नहीं किया जाना चाहिए” और ट्रम्प प्रशासन को नई दिल्ली को अलग-थलग नहीं करना चाहिए।
रिश्तों की गहराई पर भी दे ध्यान
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी पर कोई विचार नहीं किया जाना चाहिए। भारत और चीन ऐसे अमित्र पड़ोसी हैं जिनके आर्थिक हित परस्पर विरोधी हैं और उनके बीच क्षेत्रीय विवाद चल रहे हैं, जिसमें हाल ही में 2020 में विवादित सीमाओं पर हुई एक घातक झड़प भी शामिल है।”
India must take Trump's point over Russian oil seriously, and work with the White House to find a solution. The sooner the better.
Decades of friendship and good will between the world's two largest democracies provide a solid basis to move past the current turbulence.…
— Nikki Haley (@NikkiHaley) August 23, 2025
उन्होंने कहा, “कम्युनिस्ट चीन के विपरीत, लोकतांत्रिक भारत का उदय स्वतंत्र विश्व के लिए खतरा नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “चीन के सामने भारत को खड़ा करने में मदद करना अमेरिका के हित में होगा।”
यह रिश्ता अब एक “चिंताजनक मोड़” पर
हेली ने रिश्तों की गहराई को रेखांकित करने के लिए इतिहास का हवाला दिया और 1982 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सम्मान में आयोजित राजकीय रात्रिभोज को याद किया, जहाँ रीगन ने “दो गौरवान्वित, स्वतंत्र लोगों” की दोस्ती का जश्न मनाया था। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह रिश्ता अब एक “चिंताजनक मोड़” पर पहुँच गया है।
भारत को चीन से अलग देखना होगा
हाल ही में न्यूजवीक में लिखे अपने एक आर्टिकल में निक्की हेली ने जोर देकर कहा कि भारत को चीन जैसा नहीं समझा जाना चाहिए. चीन ने भी रूस से तेल खरीदा है, लेकिन उसे अब तक किसी तरह के प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ा है। अगर अमेरिका और भारत के रिश्ते खराब होते हैं, तो यह 25 साल की प्रगति को बर्बाद कर देगा और चीन को बड़ा फायदा मिल जाएगा।
ये भी पढ़े : ट्रंप को चुभने वाली है भारत की ड्रैगन से दोस्ती ,चीनी विदेश मंत्री ने कहा- हम भारत के दुश्मन नहीं…

