होम = दुनिया = भारत पर 50% टैरिफ को लेकर ट्रंप का बयान, कहा -जादुई हथियार है टैरिफ पर बातचीत

भारत पर 50% टैरिफ को लेकर ट्रंप का बयान, कहा -जादुई हथियार है टैरिफ पर बातचीत

by | Sep 3, 2025 | दुनिया

India US Relations :  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने भारत पर 50% टैरिफ इसलिए लगाया था क्योंकि लंबे समय तक दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते एकतरफा रहे। एक प्रेस ब्रीफिंग में ट्रम्प ने दावा किया कि भारत अमेरिकी सामानों पर 100% तक टैरिफ लगाता है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। उनके मुताबिक, यही वजह है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार में असंतुलन पैदा हुआ।

अमेरिकी सामानों पर 100% तक टैरिफ लगाता है भारत

ट्रम्प ने उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन भारत में अपनी मोटरसाइकिलें बेचने में असमर्थ रही, क्योंकि भारत ने उन पर 200% टैरिफ लगाया हुआ था। बाद में कंपनी ने भारत में ही प्लांट लगाया, जिससे उसे अतिरिक्त टैरिफ से राहत मिली। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय आयातों पर 50% टैरिफ लगाने के बाद दोनों देशों के बीच आर्थिक तनाव बढ़ा। साथ ही, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत को अब 25% अतिरिक्त टैरिफ देना पड़ रहा है।

टैरिफ को ट्रम्प ने बताया जंग सुलझाने वाला हथियार

टैरिफ नीति का बचाव करते हुए ट्रम्प ने इसे जंग सुलझाने वाला हथियार बताया। उन्होंने कहा कि टैरिफ से अमेरिका को बातचीत में बेहतरीन ताकत मिलती है। यह एक जादुई हथियार है,जिसके जरिए मैंने सात जंग रोकी हैं।

ये भी पढ़ें : अमित शाह के आवास पर आज होगी भाजपा की बड़ी बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर होगी चर्चा

ट्रम्प ने बाइडेन प्रशासन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका दुनिया की ‘रीढ़’ के रूप में मजबूत हुआ था,लेकिन मौजूदा प्रशासन ने इसे कमजोर कर दिया। ट्रम्प के मुताबिक, उनकी टैरिफ नीति से अमेरिका फिर से आर्थिक रूप से सबसे ताकतवर देश बन गया है।

बंगाल