होम = दुनिया = “पहलगाम हमला दुखद लेकिन भारत ने…” अजरबैजान में शहबाज शरीफ ने फिर उगला जहर

“पहलगाम हमला दुखद लेकिन भारत ने…” अजरबैजान में शहबाज शरीफ ने फिर उगला जहर

by | Jul 5, 2025 | दुनिया

India-Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अजरबैजान में बैठकर फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने पहलगाम हमले को दुखद तो बताया साथ ही कहा कि भारत ने आतंकी हमले का इस्तेमाल अकारण और लापरवाह दुश्मनी दिखाकर क्षेत्रीय शांति को अस्थिर करने के लिए किया। शहबाज शरीफ ने ये बयान अजरबैजान में आयोजित आर्थिक सहयोग संगठन यानी ECO सम्मेलन के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर मु्द्दा भी उठाया।

निर्दोष लोगों के खिलाफ बर्बरता की निंदा

शहबाज शरीफ ने जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगों के खिलाफ बर्बरता की निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान (India-Pakistan) हर उस अत्याचार के खिलाफ है, जो किसी भी देश में मासूम नागरिकों पर किया जाए। चाहें वो गाजा हो, कश्मीर हो या ईरान। उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ दिखाई गई अकारण और लापरवाह शत्रुता क्षेत्रीय शांति को अस्थिर करने की एक और कोशिश थी।”

आतंकी हमले में गई थी 26 लोगों की जान

दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन TRF ने ली थी। हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के भीतर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

भारत ने भी दिया था मुंहतोड़ जवाब

वहीं, इसके बाद पाकिस्तान ने कई ड्रोन हमले किए,लेकिन भारत ने भी हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों देशों के बीच यह तनाव मई 10 को समाप्त हुआ। जबतक पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर के लिए संपर्क किया, तब तक भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिया था। कई सैन्य चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया था।

इजरायल की कार्रवाई की आलोचना

वहीं, अब शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में इजरायल की कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गाजा और ईरान में निर्दोष लोगों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करता है। बताते चलें कि जून में इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए जोरदार हवाई हमले किए थे। जिसमें 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। लगभग 12 दिन बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ। शहबाज शरीफ ने कहा, “गाजा, कश्मीर या ईरान हो, पाकिस्तान हर उस ताकत के खिलाफ खड़ा है जो निर्दोष लोगों पर बर्बरता करती है।”

 

बंगाल