Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे सुलेमान और कासिम ने शहबाज शरीफ सरकार की जमकर आलोचना की है। इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तानी जेल में बंद अपने पिता की मदद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मदद की गुहार भी लगाई है। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के बेटों ने शुक्रवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो उनके पिता की मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले 65 लाख लोगों में तेजस्वी यादव भी शामिल ! राजद नेता के दावों को चुनाव आयोग ने किया खारिज
इमरान खान (Imran Khan) के बेटों की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब उनकी मौसी अलीमा खान ने दोनों के पाकिस्तान आने की बात मीडिया के सामने रखी थी। अलीमा ने कहा था कि वह दोनों पाकिस्तान आना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने वीजा भी अप्लाई कर दिया है, लेकिन शहबाज शरीफ सरकार ने उन्हें क्लीयरेंस नहीं दिया है।
A few days ago Suleiman and Kasim applied for their visas with the Pakistan high commission in London. The ambassador has intimated that he is awaiting approval from the ministry of interior in Islamabad.
— Aleema Khanum (@Aleema_KhanPK) August 1, 2025
यह भी देखें: Pakistan Bangladesh Deal: भारत के खिलाफ Pakistan–Bangladesh की खुफिया साजिश उजागर! | Pakistan News

