होम = दुनिया = ‘हमला किया तो तीखा जवाब’: ईरान में प्रदर्शन और ट्रंप की धमकी के बीच राजधानी तेहरान हाई अलर्ट पर

‘हमला किया तो तीखा जवाब’: ईरान में प्रदर्शन और ट्रंप की धमकी के बीच राजधानी तेहरान हाई अलर्ट पर

by | Jan 11, 2026 | दुनिया

Iran Protests: ईरान में पिछले साल से शुरू हुए आर्थिक संकट के विरोध प्रदर्शन अब व्यापक राजनीतिक आंदोलन का रूप ले चुके हैं और सीधे इस्लामिक शासन की वैधता को चुनौती दे रहे हैं। दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुए विरोध का कारण शुरू में महंगाई, बेरोजगारी और गिरती मुद्रा था, लेकिन अब यह देशव्यापी राजनीतिक संकट में बदल गया है।

100 से अधिक शहरों में फैला विरोध

विभिन्न मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, लगभग 78 लोग मारे गए हैं, जिनमें 50 प्रदर्शनकारी और 15 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। केवल तेहरान के कुछ अस्पतालों में ही एक रात में सैकड़ों घायल और मृतकों के मामले दर्ज किए गए हैं। विरोध अब 100 से अधिक शहरों में फैल चुका है, जिसमें तेहरान, तबरेज़, मशहद और कुर्दिश क्षेत्र शामिल हैं।

इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं पूरी तरह बंद

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ईरान सरकार ने 7 जनवरी से इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी हैं। इसके बावजूद हिंसक संघर्ष जारी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर विदेशी ताकतों से मिलीभगत का आरोप लगाया। अटॉर्नी जनरल ने चेतावनी दी कि विरोध में शामिल लोगों को “भगवान का दुश्मन” मानते हुए मौत की सजा दी जा सकती है।

प ने ईरानी जनता का किया समर्थन

अमेरिका की प्रतिक्रिया ने तनाव और बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी जनता का समर्थन किया और मदद का आश्वासन दिया, जबकि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रदर्शनकारियों के पक्ष में बयान दिए। ईरानी मीडिया ने इसे विदेशी साजिश करार देते हुए सैकड़ों गिरफ्तारियों की जानकारी दी है। राजधानी तेहरान हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा एजेंसियां सड़कों पर सतर्क नजर रख रही हैं। देश में हालात अस्थिर बने हुए हैं, और आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: सोमनाथ में 72 घंटे की साधना, शौर्य यात्रा और शिवभक्ति! पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा

बंगाल