होम = दुनिया = ‘मैं निराश हूं…’ ट्रंप का यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर बड़ा बयान,पीछे हटने के संकेत ने बढ़ाई अटकलें

‘मैं निराश हूं…’ ट्रंप का यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर बड़ा बयान,पीछे हटने के संकेत ने बढ़ाई अटकलें

by | Dec 8, 2025 | दुनिया

US President Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर निराश हैं और उन्होंने संकेत दिए कि वे इस वार्ता से पीछे हट सकते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि वे थोड़े निराश हैं क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक उनका शांति प्रस्ताव पढ़ा भी नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका में हुई वार्ता कोई नतीजा नहीं निकाल सकी।

ट्रंप ने यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर जताई निराशा

रविवार को वॉशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर के रेड कार्पेट पर मीडिया ने ट्रंप से यूक्रेन शांति वार्ता के बारे में सवाल किया। इस पर ट्रंप ने कहा, “मैं थोड़ा निराश हूं क्योंकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक शांति प्रस्ताव पढ़ा भी नहीं है।” ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि उनके पिता यूक्रेन शांति वार्ता से पीछे हट सकते हैं।

दोहा फोरम में अपने संबोधन में ट्रंप जूनियर ने दावा किया कि यूक्रेन रूस की तुलना में ज्यादा भ्रष्ट देश है, लेकिन साथ ही उन्होंने जेलेंस्की को एक अच्छा प्रचारक भी बताया।

यूक्रेन शांति वार्ता में नहीं बनी सहमति

अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच मियामी में तीन दिन तक यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर चर्चा हुई, लेकिन बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका। दोनों पक्षों ने कहा कि बातचीत अच्छी रही, लेकिन कुछ मुद्दों पर यूक्रेन ने सहमति नहीं दी। यूक्रेन रूस द्वारा कब्जाए गए इलाकों पर अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

इसके अलावा, यूक्रेन में भ्रष्टाचार का मामला भी सुर्खियों में है। रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी आंद्रिए येरमाक पर गंभीर आरोप लगे थे और उनके घर पर छापेमारी भी हुई। इसके बाद येरमाक ने इस्तीफा दे दिया।

बंगाल